फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother in law murdered sister in law in prayagraj dead body found in field

UP: साली की शादी होने से बौखलाया जीजा, सूरत से नौकरी छोड़ पहुंचा गांव; 24 घंटे बाद उठनी थी डोली पर निकली अर्थी

Sat, 02 Dec 2023 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Dec 2023 07:57 PM IST
सार

रीना भी सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। रविवार को सुबह घर से तकरीबन पांच सौ मीटर दूर बरईपुर गांव के बाग में शौच के लिए गए ग्रामीणों ने रीना की रक्तरंजित लाश देखी तो शोर मचाया। रीना का मुंह कुचला हुआ था।

विज्ञापन
Brother in law murdered sister in law in prayagraj dead body found in field
रीना की लाश घर से 500 मीटर दूर लहूलुहान मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में शादी से महज 24 घंटे पहले एक युवती की हत्या कर दी गई। मृतिका का शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर खेत में मिला। युवती के घर वालों ने जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घर वालों ने तहरीर में बताया कि युवती का जीजा उसके ऊपर शादी का दवाब बना रहा था। यहां तक वह गुजरात के सूरत से नौकरी छोड़ सरायइनायत आ गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
सरायइनायत के थाना क्षेत्र के मुसहा दालापुर गांव निवासी रामचंद्र बिंद घर पर ही रहकर खेती किसानी करते हैं। रविवार को रामचंद्र की पुत्री रीना की शादी थी। बरात उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर से आनी थी। घर में खुशी का माहौल था। घर पर रिश्तेदार आ चुके थे। परिजनों ने बताया की रात तकरीबन बारह बजे तक घर के सभी सदस्य खाना खा कर सोने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुचला हुआ था रीना का चेहरा
रीना भी सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। रविवार को सुबह घर से तकरीबन पांच सौ मीटर दूर बरईपुर गांव के बाग में शौच के लिए गए ग्रामीणों ने रीना की रक्तरंजित लाश देखी तो शोर मचाया। रीना का मुंह कुचला हुआ था। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती, एसओ आशीष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ करने के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

दामाद बना रहा था बेटी पर शादी का दबाव
सरायइनायत में युवती की हत्या के मामले में परिजनों ने उसके जीजा के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जीजा मृतका की बहन और अपनी पत्नी को सात महीने पहले ही छोड़ चुका है। परिजनों का आरोप है कि वह छोटी बेटी से शादी करने का दबाव डाल रहा था। आरोपी सूरत में रहकर नौकरी करता है, लेकिन जब उसे साली की शादी तय होने की जानकारी हुई तब वह काम छोड़कर वापस आ गया था। घटना के बाद से वह फरार है। एसीपी थरवई जंग बहादुर यादव ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed