{"_id":"5f1c84c98ebc3e63ab02b982","slug":"brother-attacked-with-a-brick-in-kokhraj-died-allahabad-news-ald281967783","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोखराज में भाई पर ईंट से किया हमला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोखराज में भाई पर ईंट से किया हमला, गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज में भाई पर ईंट से किया हमला, गई जान
तरसौरा गांव में परिवारिक विवाद को लेकर शनिवार शाम हुई थी बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। परिवारिक विवाद को लेकर शनिवार शाम बहस के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से घायल हुआ ग्रामीण जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही रहे थे कि इसी बीच दम तोड़ दिया। मामला कोखराज क्षेत्र का है।
बताया जाता है कि तरसौरा निवासी छेद्दू और उसकी पुत्रवधू के बीच किसी बात को लेकर सुबह विवाद हुआ था। इस पर पुत्रवधू मायके चली गई। शाम को छेद्दू अपने छोटे भाई लवकुश पर आरोप लगा रहा था कि उसके घर पर हो रहे विवाद की असली जड़ वही है। वाकया शाम तकरीबन 7 बजे का है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बात को लेकर छेद्दू (55) और उसके छोटे भाई लवकुश में भी कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते आरोप से तमतमाए लवकुश ने एक ईंट से बड़े भाई के सिर पर मार दिया। इससे छेद्दू खून से लथपथ हो जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसे तड़पता देख आरोपी भाई वहां से भाग खड़ा हुआ। इधर सकते में आए परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं। हमले में छेद्दू की मौत से अफरा.तफरी मच गई। वारदात की सूचना पर कोखराज कोतवाल बलराम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि वारदात की पुलिस जांच कर रही है।