{"_id":"5fddc0413a9ecb435e22fbfc","slug":"brothel-racket-exposed-in-pratapgarh-four-accused-including-three-ladies-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: देह व्यापार की शिकायत पर मकान में छापा, तीन महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: देह व्यापार की शिकायत पर मकान में छापा, तीन महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Sat, 19 Dec 2020 02:26 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाने की पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध शुक्रवार की रात देह व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने एक युवती द्वारा देह व्यापार करने की शिकायत पर थाना नगर कोतवाली अंतर्गत शहर के सिविल लाइन स्थित एक मकान पर छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गिरफ्तार महिला उसे प्रतापगढ़ लेकर आई और देह व्यापार की नियत से दूसरों से संबंध बनाने का दबाव डालती थी, इंकार करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक गिरीश यादव व तीन महिलाओं सहित चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।