फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Broken idol of Shitala Mata found in Lakshgriha during digging for road construction

प्रयागराज : सड़क निर्माण में खुदाई के दौरान लाक्षागृह में मिली शीतला माता की खंडित मूर्ति, जुटी लोगों की भीड़

Wed, 24 Jan 2024 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

नायब तहसीलदार ने कहा कि मौके से मिली शीतला माता की खंडित मूर्ति को पुलिस प्रशासन की देखरेख में हंडिया कोतवाली में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मूर्ति मिलने की जानकारी उच्च अधिकारियों और पुरातत्व विभाग को दे दी गई है।

विज्ञापन
Broken idol of Shitala Mata found in Lakshgriha during digging for road construction
खुदाई के दौरान मिली माता शीतला की खंडित प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा तटीय लाक्षागृह गांव से बाला होते हुए बासूपुर तक जाने वाले मार्ग के बगल स्थित पीपल के पेड़ के पास सफाई और खुदाई के दौरान खंडित मूर्ति मिलने से गहमागहमी मची रही। सूचना मिलते ही गांव और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर नायब तहसीलदार हंडिया डीके पांडे और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


लोगों के सहयोग से मूर्ति को बाहर निकाला गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि मौके से मिली शीतला माता की खंडित मूर्ति को पुलिस प्रशासन की देखरेख में हंडिया कोतवाली में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मूर्ति मिलने की जानकारी उच्च अधिकारियों और पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed