फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brijbhushan Singh showed a different style, recited poetry from the stage, if I had bowed down the issue would

Prayagraj: बृजभूषण सिंह का दिखा अलग अंदाज, मंच से सुनाई शायरी, कहा- मैं झुक जाता तो मसला खत्म हो जाता

Sun, 20 Oct 2024 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 02:15 PM IST
सार

मैं झुक जाता तो मसला खत्म हो जाता... पूर्व बृजभूषण सिंह ने मंच से शायरी सुनाई। प्रयागराज में आयोजित माई महोत्सव में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह अलग अंदाज में नजर आए। सीएम योगी के काम पर कहा- नो कमेंट...

विज्ञापन
Brijbhushan Singh showed a different style, recited poetry from the stage, if I had bowed down the issue would
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह संगम नगरी में अलग ही अंदाज में दिखे। भोजपुरी को प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को अयोजित चतुर्थ माई महोत्सव में उन्होंने मंच पर न सिर्फ गाना गाया बल्कि शायरी भी की। कहा ''मैं झुक जाता तो मसला खत्म हो जाता, पर मेरे किरदार का कत्ल हो जाता''। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की डिमांड पर पूर्व सांसद ने गीत भी सुनाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अवधी और भोजपुरी में कोई फर्क नहीं है। अवधी की जींस भोजपुरी से ही है। आगामी नौ सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि जनता का क्या रुख है यह मीडिया अच्छी तरह जानती है। बहराइच हिंसा को घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में टिकट ना मिलने सवाल पर कहा कि ''होइहैं वही जो राम रचि राखा''। उन्होंने कहा कि मैं छह बार सांसद रह चुका हूं। अब राजनीति में ज्यादा पाने की इच्छा भी नहीं बची है।

विज्ञापन

Brijbhushan Singh showed a different style, recited poetry from the stage, if I had bowed down the issue would
पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला।

पीएम मोदी के काम को सराहा

इसके साथ ही सीएम योगी के राज में यूपी की काम काज के सवाल पर उन्होंने कहा नो कमेंट, जबकि पीएम मोदी के काम को अच्छा बताया। बृजभूषण ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पद छिनने के बाद खेलों में सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जो लोग भी धरने पर बैठे थे, वो अपने छोटे स्वार्थ को लेकर धरने पर बैठे थे। इस धरने से देश के खेल और खिलाड़ियों का हो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की कोशिश की जा रही है। 2025 में प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ लगने जा रहा है और सरकार इसके लिए बेहतर इंतजाम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed