फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bride escapes with his lover

विदाई के समय दुल्हन युवक संग हुई फरार, दुल्हा ने कहा जो....

Wed, 06 Mar 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bride escapes with his lover
नए जोड़े ने किया पौधरोपण - फोटो : amar ujala

मऊआइमा के एक गांव में विदाई के समय दुल्हन युवक संग फरार हो गई। रास्ते में दुल्हन ने शौच का बहाना बनाया। कुछ दूर युवक बाइक लेकर खड़ा था। वह उसके साथ बैठी और निकल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। दोनों पक्षों ने आपस में सभी संबंध खत्म करते हुए शादी में दिए सामान लौटा दिए। मऊआइमा एक गांव में दो दिन पहले बारात आई थी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं थी। वह एक लड़के से प्यार करती थी। घर वाले उस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए तो एक महीने पहले वह उस लड़के के साथ भाग गई थी। बाद में घर वाले किसी तरह लड़की को ढूंढकर वापस लाए और उसका मोबाइल छीनकर घर पर पहरा बिठा दिया। इसी बीच आनन फानन में लड़की की शादी भी तय कर दी गई। दो दिन पहले बारात पहुंची। घर वालों ने खूब आवभगत की और दहेज देकर सुबह विदाई कर दी। दूल्हा दुल्हन को लेकर चला तो रास्ते में एक जगह दुल्हन ने शौच की बात कही।
विज्ञापन


वह एक बोतल लेकर झाड़ियों में चली गई। कुछ देर बाद जब वह नहीं आई तो दूल्हा उसे ढूंढने निकला। वह दूर खड़ी थी। तब तक बाइक सवार युवक आया और दूल्हे के सामने ही दुल्हन को बिठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना दुल्हन के घर वालों को दी गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद लड़के पक्ष वालों की ओर के बिरादरी की पंचायत बुलाई। निर्णय लिया गया है कि शादी में जो जो सामान एक दूसरे को दिया गया है, उसकी वापसी हो जाय। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को सामान वापस कर संबंध खत्म कर लिए। दुल्हन के पिता अपनी बेटी से इतना नाराज थे कि उन्होंने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। सबके सामने कहा कि बेटी से अब उनके कोई संबंध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed