{"_id":"5fca5e0e8ebc3ecfdc54237e","slug":"bride-arrived-to-her-in-law-s-house-with-a-shower-put-jayamala-on-the-bride-s-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने रचाई शादी, अनोखी शादी की इलाके भर में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने रचाई शादी, अनोखी शादी की इलाके भर में चर्चा
Fri, 04 Dec 2020 09:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन ने रचाई शादी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर इलाके में उस समय अचानक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, जब एक दुल्हन खुद ही बरात लेकर करीब दर्जनों लोगों के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई और दूल्हे के गले में जयमाला डालकर शादी के बंधन में बंध गई।
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया बाजार की रहने वाली कु. आराधना पुत्री हरीलाल फूलपुर के एक कालेज में बीटीसी कर रही थी। जहां करीब दो वर्ष पहले फूलपुर के गुलचपा गांव निवासी गुलाब चंद्र से प्रेम कर लिया था। कुछ दिन बाद जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं लड़की ने जिद करते हुए गुलाब के साथ शादी करने की बात पर अड़ी रही।
बृहस्पतिवार शाम वह कई गाड़ियों में सवार होकर करीब 50 से अधिक लोगों के साथ गुलचपा गांव स्थित गुलाबचंद्र के घर पहुंची और शादी रचा ली। उसके साथ आए सभी लोग रात भर रुके रहे। सुबह दुल्हन अपने ससुराल में रुक गई और बराती वापस आजमगढ़ चले गए। फूलपुर के गुलचपा गांव में आई इस अनोखी बरात को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।