फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boyfriend cheated, blackmailed by making porn videos

प्रेमी ने दिया दगा, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Fri, 03 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend cheated, blackmailed by making porn videos
Boyfriend cheated, blackmailed by making porn videos
प्रयागराज। मुुंबई की रहने वाली युवती को प्यार में दगा मिला। प्रेमी ने लव मैरिज के बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने आठ लोगों पर नामजद रिपोर्ट लिखी है जिसमें प्रेमी के साथ उसके घरवाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मुंबई के गोरगांव निवासी 27 वर्षीय युवती ने शिकायती पत्र में बताया है कि 2015 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान मिर्जापुर निवासी सूरज यादव से हुई। जिसने दिसंबर 2015 में मुंबई आकर दो महीने नौकरी की और फिर वापस चला गया। अगले साल मार्च में भरोसे में लेकर वह उसे अपने साथ शहर लाया और मम्फोर्डगंज त्रिपाठी चौराहे के पास किराये के कमरे में रखा। चार दिन बाद कचहरी में शादी भी कर ली। कुछ दिन तक सब ठीक रहा लेकिन, इसके बाद उसने मोबाइल छीन लिया। घरवालों से बात नहीं करने देता था और फिर मारपटीट करते हुए धोखे से अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सूरज व उसके परिवारवालों ने होटल में बुलाकर उसे धमकाया। फिर शादी का सर्टिफिकेट, कपड़े, गहने छीनकर वाराणसी के सारनाथ थाने ले गए। जहां चतुर्वेदी नाम के पुलिस अफसर के सामने दबाव डालकर बयान लिखवाया कि वह सूरज या उसके परिवार को नहीं जानती। जानकारी पर परिवारवाले आकर उसे मुंबई ले गए। आरोप है कि अब फोन पर बात करने पर सूरज गालीगलौज करता है। यही नहीं उसके परिवारवाले 50 लाख रुपये देने पर साथ ले जाने को कहते हैं। आरोपी फोन कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज व उसके सात घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed