फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Borders sealed in view of Lok Sabha elections, blockade at a total of 71 places in the district.

प्रयागराज : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमाएं सील, जनपद में कुल 71 स्थानों पर नाकेबंदी

Fri, 24 May 2024 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2024 04:14 PM IST
सार

जिन 71 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, वहां पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं। इनमें अंतरराज्यीय व अंतरजनपीय संग जनपद के भीतर बनने वाले चेक पोस्ट भी शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती राज्याें, जनपदों से अवांछनीय लोगों का प्रवेश व गतिविधियां रोकने के लिए निर्देश पुलिस बलों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
Borders sealed in view of Lok Sabha elections, blockade at a total of 71 places in the district.
नाकेबंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शाम छह बजे खत्म होने के साथ ही बृहस्पतिवार से जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर शाम को ही पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एरिया डॉमिनेशन(फ्लैग मार्च) की कार्रवाई के साथ ही चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कराई गई। जनपद में कुल 71 स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, जो अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित हैं।

विज्ञापन


जिन 71 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, वहां पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं। इनमें अंतरराज्यीय व अंतरजनपीय संग जनपद के भीतर बनने वाले चेक पोस्ट भी शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती राज्याें, जनपदों से अवांछनीय लोगों का प्रवेश व गतिविधियां रोकने के लिए निर्देश पुलिस बलों को दिए गए हैं। प्रयगराज कुल छह जनपदों, जबकि एक राज्य से सटा हुआ है।
विज्ञापन


चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर और मिर्जापुर जनपद की सीमा प्रयागराज से मिलती है। वहीं, जनपद के दक्षिणी दिशा की सीमा मध्य प्रदेश से सटी हुई है। मतदान के दौरान सीमा पार से अवांछित तत्वों के प्रवेश व गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ही नाकेबंदी कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मप्र सीमा पर 13 स्थानों पर चेकपोस्ट

मप्र सीमा पर काेरांव, शंकरगढ़ व खीरी थाना क्षेत्र में कुल 13 स्थानों पर चेकपोस्ट पर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, पूरामुफ्ती, एयरपोर्ट, मऊआइमा, फूलपुर, हंडिया और मेजा थाना क्षेत्र में 15 अंतरजनपदीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। वहां अगले दो दिनों तक लगातार 24 घंटे निगरानी बरती जाएगी। इसके अलावा जनपद में भी संवेदनशील स्थानाें पर कुल 43 चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग शुरू करा दी गई है।
 

108 उड़नदस्ते भ्रमणशील, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
 

अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर चेकिंग के साथ ही जनपदभर में दौड़ रहे कुल 108 उड़नदस्ते भी हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन शिफ्टों में कुल तीन-तीन फ्लाइंग सर्विलांस व स्टेटिक सर्विलांस टीमें लगातार भ्रमणशील की गई हैं। स्टेटिक टीमों को जनपद के भीतर भ्रमणशील रहकर चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए जबकि, फ्लाइंग सर्विलांस टीमें को किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed