फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Book PDA flats, land at old rates this Diwali

इस दिवाली पुरानी दरों पर बुक कराएं पीडीए के फ्लैट, जमीन

Thu, 12 Nov 2020 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Book PDA flats, land at old rates this Diwali
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पीडीए ने शहरियों को दिवाली का तोहफा दिया है। धनतेरस से 30 नवंबर तक प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में खाली भवनों, फ्लैटों और जमीन बुक कराई जा सकती है। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि फ्लैट और भूमि नई दरों पर नहीं बल्कि पूर्व में निर्धारित दरों पर आवंटित किए जाएंगे। लोगों को पसंद के मुताबिक आवंटन कराने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बुधवार को यह जानकारी पत्र प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं की निर्विवाद संपत्तियों को चिह्नित कराकर उनका आवंटन को 12 नवंबर से आवेदन लिए जाएंगे। सभी फ्लैट फिलहाल टू और थ्री बीएचके के हैं। ग्रुप हाउसिंग के साथ कुछ जमीनें व्यावसायिक है, जिनका उपयोग दुकानों आदि में किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पीडीए वीसी अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित करीब 700 भवनों का आवंटन जल्द किया जाएगा। इस बार यह योजना पंजीकृत लोगों के साथ सामान्य आवेदकों के लिए भी होगी। साथ ही नए साल पर हाईटेक आवासीय योजना लांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजनाओं में खाली हैं फ्लैट

कसारी मसारी फेज टू में एमआईजी चार, एलआईजी 23, शांतिपुरम फाफामऊ में विभिन्न श्रेणी के 22 भूखंड, मानस विहार नैनी में सात फ्लैट, कालिंदीपुरम में एक, मौसम विहार कालिंदीपुरम में शरद श्रेणी में थ्री बीएचके के 11, शिशिर श्रेणी में टू बीएचके के 50, हेमंत श्रेणी में टू बीएचके के 35 तथा वसंत श्रेणी में टू बीएचके के 31 फ्लैट खाली हैं। वहीं नैनी स्थित मौसम विहार आवास योजना में टू बीएचके के 160, कालिंदीपुरम की वसुधा विङार में दस, सुगम विहार में दो, जागृति विहार में 34 टूबीएचके फ्लैटों के साथ 12 अन्य फ्लैट, अलखनंदा अपार्टमेंट गोविंदपुर में टूबीएचके के तीन तथा थ्री बीएचके छह तथा सरस विहार झूंसी में चार फ्लैट खाली हैं। नैनी में जान्हवी विहार में टू बीएचके के 28 तथा बुद्द विहार में एक फ्लैट आवंटन के लिए खाली है। साथ ही देव प्रयागम में स्कूल, ग्रुप हाउसिंग के लिए छह हजार वर्ग मीटर जमीन, नैनी तथा कालिंदीपुरम में छोटे व्यावसायिक प्लाट खाली हैं। सभी जमीनें हाल में ही कब्जा मुक्त कराई गई हैं। प्राधिकरण के स्वामित्व वाली अन्य भूमि, संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं। 

 

नई वेबसाइट बनाई, ऑनलाइन होगा आवंटन

प्राधिकरण के वीसी अंकित अग्रवाल और संपत्ति अधिकारी ओएसडी आलोक पांडेय के मुताबिक पीडीए की वेबसाइट को अपडेट किया गया है। नई वेबसाइट पर ही आवेदन किए जा सकेंगे। सभी आवेदन 30 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। एकल आवेदन स्वीकृत कर आवंटन किया जाएगा लेकिन अधिक लोगों के आवेदन आए तो लाटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed