{"_id":"5fac49596b1ca7498f3f322b","slug":"book-pda-flats-land-at-old-rates-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली पुरानी दरों पर बुक कराएं पीडीए के फ्लैट, जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिवाली पुरानी दरों पर बुक कराएं पीडीए के फ्लैट, जमीन
Thu, 12 Nov 2020 01:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीए ने शहरियों को दिवाली का तोहफा दिया है। धनतेरस से 30 नवंबर तक प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में खाली भवनों, फ्लैटों और जमीन बुक कराई जा सकती है। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि फ्लैट और भूमि नई दरों पर नहीं बल्कि पूर्व में निर्धारित दरों पर आवंटित किए जाएंगे। लोगों को पसंद के मुताबिक आवंटन कराने की सुविधा मिलेगी।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बुधवार को यह जानकारी पत्र प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं की निर्विवाद संपत्तियों को चिह्नित कराकर उनका आवंटन को 12 नवंबर से आवेदन लिए जाएंगे। सभी फ्लैट फिलहाल टू और थ्री बीएचके के हैं। ग्रुप हाउसिंग के साथ कुछ जमीनें व्यावसायिक है, जिनका उपयोग दुकानों आदि में किया जा सकता है।
पीडीए वीसी अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित करीब 700 भवनों का आवंटन जल्द किया जाएगा। इस बार यह योजना पंजीकृत लोगों के साथ सामान्य आवेदकों के लिए भी होगी। साथ ही नए साल पर हाईटेक आवासीय योजना लांच की जाएगी।