फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bomb Herled At house of retired Supreme Court judge Ashok Bhushan in Prayagraj

यूपी: प्रयागराज में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के पैतृक मकान पर बमबाजी, फैली सनसनी

Tue, 24 Aug 2021 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Aug 2021 12:00 AM IST
सार

प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अशोक 
भूषण के पैतृक मकान पर बमबाजी की। जज के मकान पर बमबाजी की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। कई थानों की फोर्स लेकर डीआईजी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Bomb Herled At house of retired Supreme Court judge Ashok Bhushan in Prayagraj
जज अशोक भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अशोक भूषण के पैतृक मकान पर बमबाजी करने का मामला सामने आया है। कर्नलगंज के हाशिमपुर मोहल्ले में स्थित मकान पर एक के बाद एक दो बम फोड़ने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन


जज के मकान पर बमबाजी की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। कई थानों की फोर्स लेकर डीआईजी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। अफसरों का कहना है कि बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अशोक भूषण सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज हैं। वह परिवार समेत कैंट क्षेत्र के अशोक नगर में रहते हैं। उनका पैतृक मकान कर्नलगंज के हाशिमपुर मोहल्ले में है। जहां उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे के करीब परिवार के सभी लोग घर के भीतर अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान एक के बाद एक दो धमाकों की आवाज आई। वह भागकर बाहर आए तो पता चला कि उनके मकान की दीवार पर बम फोड़ा गया है। घटना से सनसनी फैल गई। 
 

सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। कर्नलगंज के साथ ही जार्जटाउन, दारागंज व शिवकुटी थाने की फोर्स मौके पर बुला ली गई। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण कुछ ही देर में पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फारेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस अफसर लौट गए। रिटायर जज के भाई ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनका किसी भी व्यक्ति से कोई विवाद नहीं है। 

फिलहाल उनकी तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

मौके पर जांच पड़ताल की गई। फोरेंसिक टीम की जांच में छर्रा या अन्य विस्फोटक पदार्थ के अवशेष नहीं मिले हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।
-केपी सिंह, आईजी रेंज प्रयागराज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed