फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bollywood: Actress Esha Gupta said, Prayagraj attracts the film world

बॉलीवुड : अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा, फिल्मी दुनिया को आकर्षित करता है प्रयागराज

Sat, 05 Nov 2022 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 08:07 PM IST
सार

ईशा के साथ उनकी मां एवं समाजसेवी रेखा गुप्ता भी मंत्री और मेयर से मिलीं। ईशा ने कहा कि प्रयागराज के बारे में तमाम माध्यमों से जो जाना और सुना है, वह यहां आने के बाद पूरी शिद्दत के साथ महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
Bollywood: Actress Esha Gupta said, Prayagraj attracts the film world
Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी ईशा गुप्ता शनिवार की शाम कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचीं। यहां नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता से मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रयागराज के महत्व पर चर्चा की। कहा कि प्रयागराज फिल्मी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

विज्ञापन



ईशा के साथ उनकी मां एवं समाजसेवी रेखा गुप्ता भी मंत्री और मेयर से मिलीं। ईशा ने कहा कि प्रयागराज के बारे में तमाम माध्यमों से जो जाना और सुना है, वह यहां आने के बाद पूरी शिद्दत के साथ महसूस हो रहा है। सबसे महत्वपूर्ण संगम है जो पूरे विश्व को प्रयागराज से जोड़ता है। ईशा गुप्ता ने मंत्री नंदी से नोएडा में बन रहे फिल्म सिटी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन

Bollywood: Actress Esha Gupta said, Prayagraj attracts the film world
Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रौशन करने के लिए जो भी बन पड़ेगा उसे करने में कहीं से पीछे नहीं हटेंगी। इस दौरान ईशा गुप्ता ने प्रयागराज के कई युवाओं से बातचीत की, जो विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे हैं।


प्रयागराज की छटा के साथ ही यहां की धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक ख्याति को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिये न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में फैला रहे हैं। इस अवसर पर नंदी ने कहा कि सीएम योगीने प्रदेश के  सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा।  फिल्मी दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed