फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bolero of cow smuggler disappeared before being attached, police engaged in search

Prayagraj : कुर्क होने से पहले ही गायब हो गई गो तस्कर की बोलेरो, खोजबीन में जुटी पुलिस

Sat, 03 Sep 2022 08:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 08:34 AM IST
सार

आठ अगस्त को डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जिसमें यह भी निर्देशित किया गया कि संबंधित संपत्तियों को कुर्क कर कार्रवाई की आख्या 22 अगस्त तक उपलब्ध कराई जाए। आदेश के अनुक्रम में 18 अगस्त को अटरामपुर नवाबगंज स्थित आरोपी की एक करोड़ रुपये मूल्य की भूमि कुर्क कर दी गई।

विज्ञापन
Bolero of cow smuggler disappeared before being attached, police engaged in search
Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

गो तस्कर गिरोह के सदस्य की जिस बोलेरो को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया, वह कार्रवाई से पहले ही गायब हो गई। समय सीमा बीतने के बावजूद इसे कुर्क नहीं किया गया। इसी का फायदा उठाकर खेल कर दिया गया। अब बोलेरो की खोजबीन चल रही । 

विज्ञापन



योेगेंद्र नारायण शुक्ला नवाबगंज के झोखरी आदमपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह कुख्यात गो तस्कर गिरोह सरगना मो. मुजफ्फर गैंग का सदस्य है और वर्तमान में जेल में है। पिछले साल पूरामुफ्ती थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा कायम हुआ था। इसी मुकदमे में धारा 14(1) के तहत विवेचक धूमनगंज इंस्पेक्टर ने अपराध से अर्जित उसकी बेशकीमती जमीन व बोलेरो चिह्नित की और कुर्की की कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति मांगी।

विज्ञापन

आठ अगस्त को डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जिसमें यह भी निर्देशित किया गया कि संबंधित संपत्तियों को कुर्क कर कार्रवाई की आख्या 22 अगस्त तक उपलब्ध कराई जाए। आदेश के अनुक्रम में 18 अगस्त को अटरामपुर नवाबगंज स्थित आरोपी की एक करोड़ रुपये मूल्य की भूमि कुर्क कर दी गई। हालांकि बोलेरो को कुर्क नहीं किया गया। खास बात यह कि समय सीमा बीतने के बावजूद कार्रवाई लंबित रही। 


सूत्रों का कहना है कि इसी का फायदा उठाकर बोलेरो गायब कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मचा तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन अब बोलेरो ढूंढ़े नहीं मिल रही है। इससे पुलिस की नींद उड़ी हुई है। इस मामले में विवेचक धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्य का कहना है कि बोलेरो का पता लगाया जा रहा है।


फिलहाल प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। कार्रवाई समय सीमा में नहीं हुई तो इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। - संतोष कुमार मीना, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed