{"_id":"6abec8642c422dbd9109c953","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-at-in-laws-house-allahabad-news-c-407-1-sald1005-21009-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Fri, 02 Oct 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो गायत्री देवी
क्षेत्र के पांती गांव में बृहस्पतिवार शाम को एक विवाहिता पंखे में साल का सहारा लेकर फांसी के फंदे से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि पुणे में रह रहे पति से फोन पर उसकी वार्ता हो रही थी कि अचानक वह नाराज होकर कमरे को अंदर से बंदकर फांसी के फंदे से झूल गई। जिससे उसकी जान चली गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल कराई। विवाहिता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मेजा थाना क्षेत्र के पांती गांव के चिंतामणि पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी गायत्री देवी (21) अपने डेढ़ साल के बेटे और सास-ससुर के साथ यहां घर पर रहती थी। बताया जाता है कि पति से फोन पर बात करते-करते वह नाराज हो गई। बस फोन काटकर कमरे में गई वहां पर साल का सहारा लेकर पंखे से फांसी के फंदे से झूल गई। जिससे उसकी जान चली गई। कुछ देर में परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका गायत्री की शादी तीन वर्ष पहले चिंतामणि के साथ हुई थी। उसका मायका सिकरा मांडा है। एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।