{"_id":"6abdfc9ec88b56b672097db0","slug":"body-of-female-prd-guard-found-hanging-suspected-suicide-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महिला पीआरडी गार्ड का शव फंदे से लटकता मिला, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महिला पीआरडी गार्ड का शव फंदे से लटकता मिला, आत्महत्या की आशंका
सार
खरकौनी गांव में किराए के मकान में रहने वाली राधना आदिवासी (26) पुत्री छोटेलाल का शव बृहस्पतिवार की सुबह फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
महिला पीआरडी का शव फंदे से लटकता मिला।
- फोटो : Social media
विस्तार
खरकौनी गांव में किराए के मकान में रहने वाली राधना आदिवासी (26) पुत्री छोटेलाल का शव बृहस्पतिवार की सुबह फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मूल रूप से घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा निवासी राधना आदिवासी अपनी मां शीला देवी के साथ खरकौनी गांव में इंद्रजीत के मकान में किराए पर रहती थी। वह पीआरडी में गार्ड के पद पर तैनात थी। उसकी मां बुधवार को कहीं चली गई थी । वह घर में अकेले थी। बृहस्पतिवार की भोर में वह अपनी स्कूटी से कहीं गई थी। वहां से वापस लौटने के बाद उसने दरवाजा बंद कर फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन
सुबह करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे तक उसकी बहन लगातार फोन मिला रही थी, जब वह नहीं उठाई, तो उसने मकान मालिक को फोन करके बताया। मकान मालिक जब मौके पर पहुंचे , तो देखें किसका दरवाजा अंदर से बंद है। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे के चूल्ले से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन