{"_id":"687e853fd6280004bb04fd44","slug":"body-of-a-nursing-student-was-found-hanging-from-a-noose-inside-a-room-in-prayagraj-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रयागराज में कमरे के अंदर लटका मिला नर्सिंग की छात्रा का शव, सड़ चुकी थी लाश; दुर्गंध उठने पर पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रयागराज में कमरे के अंदर लटका मिला नर्सिंग की छात्रा का शव, सड़ चुकी थी लाश; दुर्गंध उठने पर पता चला
Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव बाहर निकाला। जो पूरी तरह से सड़ गया था। छात्रा बीते चार महीने से अपार्टमेंट में किराये के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए कॉलोनी के जान्हवी अपार्टमेंट में सोमवार शाम नर्सिंग छात्रा का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। कमरे से दुर्गंध उठने पर कॉलोनी वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव बाहर निकाला। जो पूरी तरह से सड़ गया था। छात्रा बीते चार महीने से अपार्टमेंट में किराये के कमरे में रहती थी। कमरा किसी युवक ने किराये पर लिया था। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेजा के ऊंचडीह निवासी दिलीप कुमार बेटी नूपुर (22) नैनी के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह बीते चार महीने से एडीए कॉलोनी के जान्हवी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रुक्मिणी के मकान में किराये पर रहती थी। वहीं, बताया गया कि किसी सुनील सिंह को यह मकान किराये पर दिया था। उसने नुपूर को कमरा दे रखा था।
विज्ञापन
बीते चार दिन से पड़ोसियों ने नूपुर को नहीं देखा था। सोमवार को कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिवार वालों को दी। सूचना पर छात्रा के पिता मौके पर पहुंचे। नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। कमरे के अंदर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है।