फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News Bloody clash in Kaushambi over Rs 30,000 of life insurance two dead including woman Allahabad

Prayagraj Crime News: जीवन बीमा के 30 हजार रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत दो की मौत

Tue, 01 Sep 2020 10:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News Bloody clash in Kaushambi over Rs 30,000 of life insurance two dead including woman Allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महेंद्र गांव में सोमवार शाम महज 30 हजार के बीमे की रकम को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अभिकर्ता की मां संतोषी देवी व पड़ोसी चौबेलाल की मौत हो गई। गांव में तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


महेंद्र गांव निवासी रामलखन का बेटा मनीष एक निजी कंपनी में बीमा अभिकर्ता है। उसने पड़ोसी बोमी के पुत्र चौबेलाल का पिछले वर्ष 30 हजार में जीवन बीमा किया था। लेकिन बीते दिनों बीमा कंपनी ग्राहकों के पैसे लेकर फरार हो गई। चौबेलाल ने मनीष से अपने 30,000 रुपये वापस मांगे। मनीष ने रकम का कुछ हिस्सा देने के लिए चौबेलाल को कहा था।
विज्ञापन


सोमवार शाम जब चौबेलाल रुपये लेने के लिए मनीष के घर पहुंचा तो दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ  से लाठी-डंडे निकल आए। इस दौरान मनीष की मां संतोषी देवी और दूसरे पक्ष के चौबेलाल के सिर पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने संतोषी देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ देर बाद चौबेलाल की भी मौत हो गई। मारपीट में चौबेलाल के पक्ष की ओर से शिवमोहन की पुत्री सीमा देवी तथा बरुवा निवासी रिश्तेदार हरिश्चंद्र को चोटें आई है। वहीं संतोषी देवी के पक्ष से उसके पति राम लखन और बेटे मनीष को चोटें आई है। चारों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed