Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डॉ. राजीव मिश्रा ने 105वां रक्तदान पूरा किया
17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का फीता काट कर सांसद प्रवीण पटेल ने उघाटन किया। राष्ट्रपति पदक विजेता रिटायर कैप्टेन बालेश्वर मिश्रा के पुत्र शतक वीर डॉ राजीव मिश्रा ने आज अपना 105वां रक्तदान तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में पूरा किया। इस शिविर मे 24 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले मे डॉ राजीव मिश्रा ने 105वां बार, उज्जवल मिश्रा, सांसद के गनर धनंजय प्रजापति, नमन पांडेय, शिवागुप्ता, अवनीश सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, शैलेश तिवारी, संदीप दूबे, आदि 12 लोगो ने खून दान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का फीता काट कर सांसद प्रवीण पटेल ने उघाटन किया। राष्ट्रपति पदक विजेता रिटायर कैप्टेन बालेश्वर मिश्रा के पुत्र शतक वीर डॉ राजीव मिश्रा ने आज अपना 105वां रक्तदान तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में पूरा किया। इस शिविर मे 24 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले मे डॉ राजीव मिश्रा ने 105वां बार, उज्जवल मिश्रा, सांसद के गनर धनंजय प्रजापति, नमन पांडेय, शिवागुप्ता, अवनीश सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, शैलेश तिवारी, संदीप दूबे, आदि 12 लोगो ने खून दान किया।
फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि आज भी हमारे समाज मे रक्तदान महादान की जागरूकता की काफी कमी है। ऐसे में समाज के युवाओ को आगे आना चाहिए. ताकि खून की कमी से किसी की जान न जाए. आप के दिए हुए ब्लड डोनेशन से किसी को नई ज़िन्दगी मिलती है।
डॉ राजीव मिश्रा के रक्तदान के कार्य को देखकर कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में डॉ राजीव के काम का सराहनीय प्रयास अपने आप में बहुत ही महान है। इनके लगन, जूनून औऱ साहस ने 105 बार का आज रक्तदान कराया है। डॉ राजीव मिश्रा को उन्होंने बधाई दी, कहां कि आप समाज और देश के लिए रोल मॉडल है साथ ही साथ आप युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। आप से समाज के लोगों को सीखना चाहिए.। बेल्ली हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावना शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ उत्तम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कविता पटेल, चेयरमैन प्रेम सिंह, एडवोकेट संदीप दुबेदी आदि की भूमिका सराहनीय रहीं।
बता दें कि डॉक्टर राजीव ने मणिपुर की राजधानी इंफाल को लेकर अब तक 23 राज्यों में रक्तदान औऱ इसके प्रति जागरूकता के लिए बेहतरीन कार्य किया है। साथ ही साथ 105 बार रक्तदान कर और अपने शरीर से लगभग 36 लीटर खून दान कर और 93 शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने का पुनीत और निस्वार्थ कार्य किया है।
डॉ. राजीव का कहना है कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है। इससे इंसान के जिंदगी को बचाया जाता है। समाज के लोगों को इस मुहिम मे शामिल होना चाहिए। बता दें कि हमेशा की तरह ब्लू क्रॉस आर्गेनाइजेशन की तरफ से हमेशा रक्तदान शिविर लगता है औऱ रक्तदान के प्रति हुए जागरूक लोग इसमें बढ़ चढ़कर रक्तदान करते है. क्यों कि रक्तदान लोगों को जीवन देता है।
रक्तदान महादान के मुहिम को लेकर डॉ. राजीव मिश्रा ने अब तक कन्याकुमारी, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश,दमन दीव, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय की राजधानी शिलांग, पंजाब, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, लेह लद्दाख और पड़ोसी देश नेपाल तक जाकर लगभग 78000 किलोमीटर दोनों ओर की यात्रा को लेकर रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया है।
रक्तदान महादान के क्षेत्र में निस्वार्थ व अद्भुत कार्य करने वाले डॉ राजीव मिश्रा को 14 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सांसद, चिकित्सा मंत्री, विधायक, स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तर प्रदेश, कमीशनर, जिलाधिकारी, एडीशनल स्वास्थ्य निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के हाथो सम्मान मिल चुका है।