फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blast in leakage cylinder five injured 

कौशांबी : घर में रखे लीकेज सिलेंडर में ब्लास्ट, पांच घायल 

Tue, 12 Nov 2019 03:49 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Blast in leakage cylinder five injured 
सांकेतिक तस्वीर
कौशांबी के पिपरी कोतवाली के चिरला मंजुफ्ता गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे घर के अंदर लीकेज सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके में एक महिला समेत कुल पांच लोग घायल हो गए व समूचा मकान ध्वस्त हो गया। चिरला मंजुफ्ता गांव के प्रसून सिंह (50) पुत्र रामचंद्र सिंह प्रयागराज में सेल्स विभाग में नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह उनकी पत्नी सुनैना देवी (45) रसोई में खाना बना रही थीं। तभी सिलेंडर में लीकेज के कारण आग जलने लगी। आग देख घर मे भगदड़ मच गई। तभी पड़ोस के प्रसून सिंह के बड़े बेटे धर्मेंद्र व उनका एक पड़ोसी शुग्गन सिलेंडर की आग बुझा कर उसे बाहर फेंकने ले गए। इस बीच सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। 
विज्ञापन


धमाका इतना भयंकर था कि पक्का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। धमाके की चपेट में आये प्रसून सिंह, उसकी पत्नी सुनैना, पुत्र धर्मेंद्र (22) व जितेंद्र (20) के साथ मदद करने आया उनका पड़ोसी शुग्गन पुत्र लल्लू सिंह बुरी तरह झुलस गए। धमाके का शोर सुन मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायलों को तत्काल अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर घायलों से मिलने अस्पताल चली गयी। घायलों में एक ही परिवार के चार लोगों का एसआरएन अस्पताल व एक अन्य का झलवा स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। फिलहाल शुग्गन व धर्मेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ धमाके के बाद पूरे गांव में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed