फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   blackmailed, took away jewelery and two lakh cash

प्रयागराज : लुटेरी दुल्हन ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, जेवरात और दो लाख नकदी ले उड़ी

Mon, 19 Sep 2022 08:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 08:35 AM IST
सार

करीब एक हफ्ते बाद दो अज्ञात नंबरों से खुद को पवन कुमार बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को रजनी का पति बताया और कहा कि उसके पास उन दोनों की अश्लील वीडियो है। जब उसने रजनी से पूछा तो उसने भी कहा कि पवन उसका पति है।

विज्ञापन
blackmailed, took away jewelery and two lakh cash
लुटेरी दुल्हन - फोटो : social media

विस्तार

धूमनगंज में लुटेरी दुल्हन ने अपने ही पति को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ रुपये ऐंठ लिए। यही नहीं, घर से लाखों के गहने व दो लाख नकद लेकर गायब हो गई। भुक्तभोगी पति ने महिला व उसके पूर्व पति पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। धूमनगंज निवासी भुक्तभोगी पहली पत्नी से डेढ़ साल पहले ही अलग हो गया था। उसने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उसकी मुलाकात जाफराबाद दिल्ली की रहने वाली रजनी शर्मा से हुई। उसने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन



इसके बाद उनकी अक्सर बातचीत होने लगी और अगस्त में उन्होंने आर्य समाज से शादी कर ली। इसके बाद वह उसके साथ रहने लगी और फिर फ्लाइट से दिल्ली समेत कई शहरों में घूमने भी गई। यही नहीं दिल्ली स्थित अपने बचत खाते में कई बार में लगभग दो लाख रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।  

विज्ञापन

करीब एक हफ्ते बाद दो अज्ञात नंबरों से खुद को पवन कुमार बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को रजनी का पति बताया और कहा कि उसके पास उन दोनों की अश्लील वीडियो है। जब उसने रजनी से पूछा तो उसने भी कहा कि पवन उसका पति है। उसने 20 लाख रुपये मांगे और न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 


लोकलाज के चलते भुक्तभोगी ने कर्ज लेकर उसे आठ लाख रुपये दे दिए। 12 सितंबर को वह बाहर गया था। रात में वापस आने पर रजनी गायब थी। साथ ही लाखों रुपये मूल्य के गहने व दो लाख नकद भी गायब थे। फोन करने पर रजनी व उसके पति पवन ने गालीगलौज की और बकाया रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।  

गैंग बनाकर करते हैं ठगी, बहन भी शामिल
भुक्तभोगी का कहना है कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि रजनी व उसका पूर्व पति पवन गैंग बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हैं और पूर्व में कई लोगों को ठग चुके हैं। इस सब में उसकी बहन मनीषा उर्फ मुन्नी भी शामिल है। आर्य समाज में शादी के वक्त वह भी मौजूद थी और उसने भी रजनी को विधवा व बेसहारा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed