फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blacklist company Lalluji and Sons contract for one and a half billion in Prayagraj Kumbh in Prayagraj Kumbh

प्रयागराज कुंभ में ब्लैकलिस्ट कंपनी लल्लूजी एंड संस को गुजरात-उड़ीसा में डेढ़ अरब का ठेका

Mon, 07 Dec 2020 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Blacklist company Lalluji and Sons contract for one and a half billion in Prayagraj Kumbh in Prayagraj Kumbh
prayagraj news : लल्लू जी एंड संस - फोटो : prayagraj

कुंभ -2029 में 109 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाने के आरोप में ब्लैक लिस्ट एशिया की सबसे बड़ी टेंट सुविधा प्रदाता कंपनी लल्लूजी एंड संस को गुजरात और उड़ीसा सरकारों ने करोड़ों रुपये के टेंडर दिए हैं। गुजरात के नर्मदा स्थित केवडिया में यूनिटी ऑफ स्टैचू घूमने वाले पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम से लेकर कच्छ में रण उत्सव में टेंट सिटी बसाने तक का ठेका इसी फर्म को दिया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ में भी टेंट नगरी बसाने का काम यही कंपनी संभालने जा रही है। अब सवाल उठता है कि विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन कुंभ में गड़बड़ी पर जब इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है, तो फिर दूसरे राज्यों या शहरों के मेलों, महोत्सवों या प्रदर्शनियों को बसाने के लिए इस पर भरोसा कैसे किया जा सकता है।

विज्ञापन

Blacklist company Lalluji and Sons contract for one and a half billion in Prayagraj Kumbh in Prayagraj Kumbh
prayagraj news : लल्लू जी एंड संस - फोटो : prayagraj

देश की सबसे बड़ी कॉटेज निर्माता कंपनी लल्लूजी एंड संस को कुंभ मेला में फर्जी मांगपत्रों, कार्यादेशों के आधार पर करोड़ों रुपये के बिल बनाकर भुगतान की कोशिश में ब्लैकलिस्ट किया गया है। ऐसे में कंपनी की कार्यशैली व भरोसे पर उंगली उठने लगी है। वह भी यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद पर्यटन सीजन चढ़ने लगा है और मेले, उत्सवों की रंगत निखरने लगी है। पता चला है कि इस ब्लैक लिस्ट कंपनी को पहली दिसंबर को गुजरात के कच्छ में शुरू हुए रण उत्सव को भी बसाने का ठेका दिया गया है।

Blacklist company Lalluji and Sons contract for one and a half billion in Prayagraj Kumbh in Prayagraj Kumbh
prayagraj news : गुजरात के कच्छ में लल्लूजी एंड संस की ओर से बसाई जा रही टेंट सिटी। - फोटो : prayagraj

विश्व भर से आने वाले पर्यटकों के लिए 1.50 अरब रुपये की लागत से लल्लूजी एंड संस की ओर से कच्छ में श्वेत टेंट सिटी बसाई गई है। इसी तरह इसी तरह उड़ीसा के कोणार्क, हीरापुर, सप्तकोशिया और दारिंगबाड़ी में भी इसी कंपनी ने 20 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विस्तार के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी बसाई है।

विज्ञापन

Blacklist company Lalluji and Sons contract for one and a half billion in Prayagraj Kumbh in Prayagraj Kumbh
prayagraj news : गुजरात के कच्छ में लल्लूजी एंड संस की ओर से बसाई जा रही टेंट सिटी। - फोटो : prayagraj

इतना ही नहीं गुजरात के नेवड़िया में हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां स्टैचू ऑफ यूनिटी के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था, वहां भी लल्लूजी एंड संस के लग्जरी कॉटेज पर्यटन विस्तार के लिए लगाए गए हैं। लल्लूजी एंड संस के सलाहकार विश्वनाथ मिश्र बताते हैं कि उड़ीसा, गुजरात समेत कई राज्यों में उनके काम की तारीफ की जा रही है। कुंभ में भी देश,दुनिया से आए पर्यटकों व साधु-संतों ने उनके काम को सराहा था, लेकिन अब मेला प्रशासन जानबूझ कर उन्हें घेरने की कोशिश कर रहा है।


कार्रवाई के बाद भी लल्लूजी ने माघ मेला में डाला टेंडर

ब्लैक लिस्ट होने के बाद भी संगम की रेती पर माघ मेला बसाने के लिए लल्लूजी एंड संस ने टेंडर डाला है। कहा जा रहा है कि कुंभ हो या माघ मेला या फिर इस तरह का कोई भी महोत्सव, लल्लूजी एंड संस के बिना बसाना संभव नहीं है। यही वजह से ही हरिद्वार  कुंभ की भी जिम्मेदारी लल्लूजी एंड संस को ही दिए जाने की तैयारी है। इसलिए कि अबतक इस क्षेत्र में इस कंपनी का दूसरा विकल्प नहीं खड़ा हो सका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed