फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP workers showered flowers on Tamil visitors

प्रयागराज : तमिल यात्रियों पर भाजपाइयों ने की जंक्शन पर पुष्प वर्षा, बड़ हनुमान, अक्षयवट का किया दर्शन

Tue, 29 Nov 2022 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

संगम तट के साथ लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पास भी इस जत्थे का स्वागत किया गया। यहां भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने सभी पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। जत्थे में शामिल लोगों ने अक्षयवट एवं शंकर विमान मंडपम मंदिर का भी दर्शन किया।

विज्ञापन
BJP workers showered flowers on Tamil visitors
Prayagraj News : तमिल यात्रियों का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु के आध्यात्मिक संतों का जत्था सोमवार को प्रयागराज पहुंचा। यहां संगम तट पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जत्थे पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान चंदन का टीका लगाकर सभी का स्वागत किया गया।

विज्ञापन



संगम तट के साथ लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पास भी इस जत्थे का स्वागत किया गया। यहां भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने सभी पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। जत्थे में शामिल लोगों ने अक्षयवट एवं शंकर विमान मंडपम मंदिर का भी दर्शन किया। इसके बाद सभी चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। वहां शहीद आजाद को नमन करने के बाद सभी तमिलवासी एमजी मार्ग स्थित स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे। वहां से यह दल अयोध्या के लिए बसों द्वारा रवाना हो गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि  हमारी अध्यात्मिक शक्ति ने ही भारतीय संस्कृति को एकता के सूत्र में पिरोया है। इसको और मजबूत करने के लिए काशी तमिल संगम का आयोजन दक्षिण एवं उत्तर भारत की एकता और एकजुटता की पहचान साबित होगा। उधर स्वागत करने वालों में आभा मधुर श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्रा, तीर्थराज पांडेय, किरन जायसवाल, शिल्पी  निषाद, अंजलि यादव, राजेश केसरवानी, सुनील निषाद आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed