फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will present the statue of Mother Ganga to the PM

पीएम को भाजपाई भेंट करेंगे मां गंगा की प्रतिमा

Fri, 17 Dec 2021 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP will present the statue of Mother Ganga to the PM
पीएम को भाजपाई भेंट करेंगे मां गंगा की प्रतिमा
विज्ञापन

0 आज और कल महापुरुषों की प्रतिमा के पास चलेगा स्वच्छता अभियान
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन को लेकर भाजपाई भी खासे उत्साहित हैं। पिछले वर्ष परेड मैदान में दिव्यागजंन को उपकरण बांटने के बाद तकरीबन दो वर्ष के अंतराल पर प्रयागराज आ रहे पीएम मोदी को यहां भाजपाइयों ने मां गंगा की प्रतिमा भेंट करने की तैयारी है। यह खास प्रतिमा मुरादाबाद से मंगवाई जा रही है।

उधर पीएम के आगमन को लेकर भाजपाइयों द्वारा 18 और 19 दिसंबर को शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा के पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बाइक रैली भी मंडल स्तर से निकाली जाएगी। पीएम के स्वागत के लिए शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर स्वागत अभिनंदन के होर्डिंग, बैनर, झंडे एवं गेट आदि भी लगाए जाएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि महिला मोर्चा की ओर से भी तमाम मोहल्लों में अभियान चलाकर महिलाओं को पीएम मोदी के 21 दिसंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed