फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP , SP two sides of the same coin

भाजपा, सपा एक ही सिक्के के दो पहलू

Mon, 18 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 18 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP , SP two sides of the same coin
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी की ओर से शहर उत्तरी के कर्नलगंज स्थित दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर व पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि सपा, कांग्रेस एक ही सिक्के दो पहलू है। प्रदेश की जनता सपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। सपा सरकार के शासनकाल में जहां गुंडाराज, भ्रष्टाचार, हत्या, लूटपाट व डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं और आम आदमी दहशतजदा है, वहीं केंद्र सरकार की भाजपा देश की जनता से झूठे वादे कर रही है।
विज्ञापन


जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में इन दोनाें पार्टियों को करारा जवाब देगी। इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर ने पार्टी कार्यकर्ता संजय गोस्वामी को विधानसभा चुनाव में शहर उत्तरी का प्रत्याशी भी घोषित किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में इलाहाबाद-मिर्जापुर मंडल कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर, विशिष्ट अतिथि कोआर्डिनेटर अच्छेलाल निषाद, लाला प्रसाद विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र कुरील, अमरेंद्र बहादुर भारती, रामदुलार, अनिल गौतम, खिन्नी लाल पासी, राम अधार बिंद, विधायक दीपक पटेल, विधायक राजबली जैसल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक मुस्तफा सिद्दीकी, पूर्व विधायक हाकिम लाल, हाजी मासूक खान, एसके मिश्रा, हीरामणि पटेल, संदीप कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, अवधेश गौतम, ज्ञान सिंह पटेल समेत कई लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र कुरील व संचालन महासचिव बाबूलाल भंवरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed