{"_id":"5d7e99b88ebc3e017f1e5f12","slug":"bjp-seva-saptaah-pm-modi-birthday-allahabad-news-ald2549806157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह में लगाई झाड़ू, मेडिकल शिविर में हुई दर्जनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह में लगाई झाड़ू, मेडिकल शिविर में हुई दर्जनों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा मना रही है सेवा सप्ताह
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा की ओर से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान एवं मेडिकल शिविर लगाए गए। प्रयागराज महानगर के चारों मंडलों में भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान डा. एलएस ओझा, डा. विनीत श्रीवास्तव, डा. अरविंद मिश्र की ओर से अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में दर्जनों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
भाजपा के शिवकुटी मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि देश से कई बीमारियों का पलायन हो गया है। इसका प्रमुख कारण पीएम मोदी की दूरदृष्टि योजना और स्वच्छता अभियान ही है। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व पार्षद राजेश निषाद ने कहा कि पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिनका सरोकार जनता की समस्याओं से होता है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, रवि केसरवानी, गौरीश आहूजा, पवन श्रीवास्तव आदि ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर गंदगी साफ की। कार्यक्रम में बरखा प्रकाश, गीता कनौजिया, विद्या तिवारी, अजय सिंह, संदीप चौहान, राजेश कुशवाहा, राकेश जैन आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा के नेतृत्व में लगे मेडिकल शिविर में काफी लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस मौके पर डा. शशांक, डा. दीप्ति ओझा आदि मौजूद रहे।