{"_id":"5fb41d3e8ab2b8551d7c9a6d","slug":"bjp-s-highest-when-lotus-bloomed-in-bengal-kerala-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सर्वोच्च तब जब बंगाल-केरल में खिले कमल : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का सर्वोच्च तब जब बंगाल-केरल में खिले कमल : केशव
Wed, 18 Nov 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनी प्रवास पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। इस दौरान संबोधन में उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीत के दावे किए। केशव ने कहा कि बीजेपी का सर्वोच्च उस दिन माना जाएगा जब पश्चिम बंगाल और केरल में भी कमल खिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होगा और उसमें भी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने यूपी के विधान परिषद चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन चुनाव में पार्टी प्रत्याशी यज्ञ दत्त शर्मा की उम्र से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है। वह चुनाव जीतने जा रहे हैं।
महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है। महंगाई पर जल्द ही नियंत्रण होगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर लौट रही है। इससे पहले केशव ने मुट्ठीगंज हनुमान मंदिर में पूजन किया और कोरोना से मुक्ति के प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हनुमानजी की कृपा से वह कोरोना से ठीक हुए। उप मुख्यमंत्री ने मुट्ठीगंज मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुट्ठीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।