फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's hat-trick in Nehru's workplace Phulpur, Praveen wins in close contest

UP Lok Sabha Election Result : नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर में भाजपा की हैट्रिक, नजदीकी मुकाबले में जीते प्रवीण

Tue, 04 Jun 2024 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

प्रयागराज की फूलपुर संसदीय सीट में यहां पहली बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भाजपा यहां सेे रिकार्ड मतों से जीत की आस लगाए बैठी थी, लेकिन सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने उस पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
BJP's hat-trick in Nehru's workplace Phulpur, Praveen wins in close contest
फूलपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद प्रवीण सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा सामान्य निर्वाचन में भाजपा आखिरकार फूलपुर लोकसभा सीट में हैट्रिक बनाने में कामयाब हो ही गई। तीन बार के विधायक प्रवीण पटेल ने फूलपुर लोकसभा जीतकर पार्टी के खाते में तो डाल दी, लेकिन इस जीत के लिए उन्हें खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। उन्हें सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने कड़ी टक्कर दी। सपा ने इस लोकसभा चुनाव में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लेकिन अंत में अमरनाथ मौर्य 4332 मतों से चुनाव हार गए। इस जीत के साथ ही भाजपा फूलपुर सीट बचाने में कामयाब हो गई।

विज्ञापन





विज्ञापन




 

प्रयागराज की फूलपुर संसदीय सीट में यहां पहली बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भाजपा यहां सेे रिकार्ड मतों से जीत की आस लगाए बैठी थी, लेकिन सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने उस पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे काउंटिंग शुरू होने के बाद शाम तकरीबन सात बजे तक तय नहीं हो पा रहा था कि यह सीट भाजपा जीतेगी या फिर सपा। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के अलावा विजय लक्ष्मी पंडित, विश्वनाथ प्रताप सिंह, कमला बहुगुणा की राजनीतिक जमीन में पहली बार वर्ष 2014 में यहां केशव प्रसाद मौर्य ने कमल खिलाया था। इसके बाद 2019 में केशरी देवी पटेल ने इस संसदीय सीट से जीत हासिल की।

BJP's hat-trick in Nehru's workplace Phulpur, Praveen wins in close contest
जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते फूलपुर के नवनिर्वाचित सांसद प्रवीण सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

अब प्रवीण ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में लगातार तीसरी बार कमल को खिलाने में कामयाब हुए। हालांकि 2018 में हुए उपचुनाव में सपा ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी। प्रवीण पटेल की बात करें तो वह फूलपुर विधानसभा से तीन बार विधायक बन चुके हैं। एक बार उन्होंने बसपा के टिकट पर यहां से विधानसभा का चुनाव जीता था।

फिर 2017 एवं 2022 में वह भाजपा के टिकट पर इसी सीट से विधायक बने। उधर सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य की बात करें तो उन्हें इस चुनाव में 448268 मत मिले। उनके मुकाबले प्रवीण पटेल को 452600 मत मिले। इस सीट पर तीसरे स्थान पर आने वाले बसपा के जगन्नाथ पाल को 82586 मत मिले। वहीं अपनादल कमेरावादी की महिमा पटेल 4162 मत ही मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed