प्रयागराज में भाजपा के डॉ. वीके सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष, पुनर्मतगणना के लिए सपाइयों का हंगामा
- सपा समर्थित मालती यादव को 18 मतों के अंतर से दी मात, पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरने पर बैठे सपाई
विस्तार
तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन में ढाई बजे तक सभी 84 सदस्य मतदान कर चुके थे। ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य समूह में मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के लिए दिन में तीन बजे तक समय निर्धारित था। इसलिए तीन बजे के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले वैध और अवैध मत देखे गए।
सभी वोट वैध पाए गए। इसके बाद प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े मतों की गिनती की गई। डीएम ने करीब सवा चार बजे परिणाम की घोषणा की। डॉ.वीके सिंह 51 जिला पंचायय सदस्यों का समर्थन हासिल करने में सफल रहे और अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं मालती यादव को 33 मत मिले। मतदान और मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशी तथा कई सदस्य भी मौजूद रहे।
उधर, मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उनका कहना था कि भाजपा ने कई जिला पंचायतों के शरीर पर चिप लगा रखे थे। ताकि, पता चल जाए कि उन्होंने किसे वोट डाला। यह आरोप लगाते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल भी काटा। पुलिस की कार्रवाई में कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। वहीं डीएम संजय कुमार खत्री ने आरोपों को गलत बताया
- सभी 84 जिला पंचायत सदस्यों ने लिया मतदान में हिस्सा
- वैध पाए गए सभी वोट
- भाजपा समर्थित डॉ.वीके सिंह को मिले 51 वोट
- सपा की मालती यादव को 33 वोट मिले
- जिला पंचा भवन में दिन में 11 से तीन बजे के बीच हुआ मतदान