Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bjp's Dr VK Singh appointed zilla panchayat president in Prayagraj, SP's uproar for re-counting

प्रयागराज में भाजपा के डॉ. वीके सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष, पुनर्मतगणना के लिए सपाइयों का हंगामा

Sat, 03 Jul 2021 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 07:59 PM IST
सार

  • सपा समर्थित मालती यादव को 18 मतों के अंतर से दी मात, पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरने पर बैठे सपाई

विज्ञापन
Bjp's Dr VK Singh appointed zilla panchayat president in Prayagraj, SP's uproar for re-counting
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए मतदान में भाजपा समर्थित डॉ.वीके सिंह 51 वोट पाकर विजयी हुए। उन्होंने सपा की मालती यादव को 18 मतों के अंतर से हराया। सपा ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान की मांग की है। हालांकि, डीएम संजय कुमार खत्री ने सपा के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
Trending Videos

Bjp's Dr VK Singh appointed zilla panchayat president in Prayagraj, SP's uproar for re-counting
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन में ढाई बजे तक सभी 84 सदस्य मतदान कर चुके थे। ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य समूह में मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के लिए दिन में तीन बजे तक समय निर्धारित था। इसलिए तीन बजे के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले वैध और अवैध मत देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bjp's Dr VK Singh appointed zilla panchayat president in Prayagraj, SP's uproar for re-counting
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

सभी वोट वैध पाए गए। इसके बाद प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े मतों की गिनती की गई। डीएम ने करीब सवा चार बजे परिणाम की घोषणा की। डॉ.वीके सिंह 51 जिला पंचायय सदस्यों का समर्थन हासिल करने में सफल रहे और अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं मालती यादव को 33 मत मिले। मतदान और मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशी तथा कई सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Bjp's Dr VK Singh appointed zilla panchayat president in Prayagraj, SP's uproar for re-counting
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह की जीत पर आतिशबाजी करते समर्थक। - फोटो : प्रयागराज

उधर, मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उनका कहना था कि भाजपा ने कई जिला पंचायतों के शरीर पर चिप लगा रखे थे। ताकि, पता चल जाए कि उन्होंने किसे वोट डाला। यह आरोप लगाते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल भी काटा। पुलिस की कार्रवाई में कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। वहीं डीएम संजय कुमार खत्री ने आरोपों को गलत बताया

Bjp's Dr VK Singh appointed zilla panchayat president in Prayagraj, SP's uproar for re-counting
प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में पराजित होने के बाद मतगणना कक्ष से बाहर निकलतीं सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : प्रयागराज
उनका कहना है कि यह संभव ही नहीं है कोई चिप लगाकर परिसर में प्रवेश कर सके। डीएम का कहना है कि पहले मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाया गया। सपा की ओर से यह भी शिकायत की गई कि मालती यादव को पडने वाले वोट अवैध कर दिए जाएंगे, लेकिन शिकायतें निराधार साबित हुईं। सभी 84 सदस्यों ने हिस्सा लिया और सभी वैध भी पाए गए। डीएम का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्वक और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।
  • सभी 84 जिला पंचायत सदस्यों ने लिया मतदान में हिस्सा
  • वैध पाए गए सभी वोट
  • भाजपा समर्थित डॉ.वीके सिंह को मिले 51 वोट
  • सपा की मालती यादव को 33 वोट मिले
  • जिला पंचा भवन में दिन में 11 से तीन बजे के बीच हुआ मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed