फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's dominance in the Municipal Corporations

नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा

Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की सदन की पहली प्रतीक्षित बैठक मंगलवार को कार्यकारिणी चुनाव के आगाज से हुई। गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में भाजपा अपने सभी छह प्रत्याशियों को जिताकर दबदबा बनाने में कामयाब रही। सपा और कांग्रेस को दो-दो के साथ दो निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित किए गए। सपा के दो प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में मतदान करने लखनऊ से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और स्टांप मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी आए थे। 
विज्ञापन


सदन की बैठक शुरू होते ही महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सदस्यों का स्वागत कर कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा की। सचिव परिषद पीके मिश्रा ने नामांकन, मतदान के बारे में नियमों की जानकारी दी। 11 से 12 बजे तक दो निर्दलीय समेत 14 पार्षदों ने नामांकन किया। इसके बाद निर्धारित समय के भीतर 12.30 बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। मतपत्र तैयार करने के बाद 1.30 बजे से पांच बजे तक कुल 86 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


80 पार्षदों के साथ तीन विधायक , तीन विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और महापौर ने मतदान किया। मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष बाजपेयी, एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, एमएलसी डॉ. सुरेश त्रिपाठी ने भी वोट डाले। जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सांसद श्यामाचरण गुप्त शहर से बाहर होने के कारण वोट नहीं डाल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के बाद करीब डेढ़ घंटे तक पांच चक्रों में मतगणना की गई। शुरुआती गणना के 25 मिनट के  बाद पहले चक्र में प्रथम वरीयता के आठ वोट पाकर निर्दलीय पार्षद कमलेश सिंह और सात वोट पाने वाले भाजपा पार्षद रतन दीक्षित, ओपी द्विवेदी, अनिल कुशवाहा, सुनीता श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया। 

दूसरे चक्र में प्रथम वरीयता के छह और द्वितीय वरीयता के मत हासिल कर भाजपा की कुसुमलता, ऋषि निषाद और निर्दलीय अखिलेश सिंह विजयी रहे। तीसरे चक्र में सपा की उर्मिला यादव प्रथम वरीयता के पांच मतों के साथ द्वितीय और तृतीय वरीयता के मत हासिल कर जीत हासिल कर पाईं। वहीं चौथे चक्र में प्रथम वरीयता के चार मत पाने वाले कांग्रेस के जिया उबैद खान और सपा के अतहर रजा लाडले को जीत के लिए अंतिम तक लड़ना पड़ा। इनके लिए दूसरी, तीसरी और चौथी वरीयता के मतों की गणना की गई। वहीं कांटे का मुकाबला पांचवें चक्र में रहा। प्रथम वरीयता के पांच मत पाने वाले कांग्रेस के मुकुंद तिवारी को दूसरी से पांचवीं वरीयता के मतों की गणना के बाद विजयी घोषित किया गया। 


भाजपा को घेरने की रणनीति बनाने वाले सपा और कांग्रेस के वोट बिखर गए। इस कारण सपा के आजाद अहमद और फजल खान को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम घोषित होते ही विजयी पार्षदों के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जमकर नारेबाजी भी की। फिर भाजपा पार्षदों ने महापौर कक्ष में अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ अपनी खुशियां बांटी। सभी दलों के पार्षद और समर्थक भी बीच-बीच में नारेबाजी करते रहे।  

निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य
पहला चक्र
1- कमलेश सिंह (निर्दल)
2-रतन दीक्षित (भाजपा)
3- ओपी द्विवेदी (भाजपा)
4- अनिल कुशवाहा(भाजपा)
5- सुनीता श्रीवास्तव (भाजपा)
दूसरा चक्र
6- कुसुमलता (भाजपा)
7- ऋषि निषाद(भाजपा)
8- अखिलेश सिंह (निर्दल) 
तीसरा चक्र
9-उर्मिला यादव (सपा)
चौथा चक्र
10-अतहर रजा लाडले(सपा)
11-जिया उबैद खान(कांग्रेस)
पांचवां चक्र
12- मुकुंद तिवारी (कांग्रेस)
-----------------------
हारे-
1- आजाद अहमद(सपा)
2- फजल खान(सपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed