फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP Party workers celebrated party victory in Forming Government in Maharashtra

भाजपाइयों ने मनाया जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

Sun, 24 Nov 2019 03:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
BJP Party workers celebrated party victory in  Forming Government in Maharashtra
BJP Party workers celebrated party victory in Forming Government in Maharashtra - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपाइयाें ने सुभाष चौराहे पर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

विज्ञापन


साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राजनीति का चाणक्य बताया। भाजपाई बोले अमित शाह के मास्टर स्ट्रोक के आगे पूरा विपक्ष औंधे मुंह गिर पड़ा। अब महाराष्ट्र में विकास का पहिया तेज गति से चलेगा।
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहा में देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने के बाद कहा कि अगर किसी ने चाणक्य को नहीं देखा है तो वह राष्ठ्रीय अध्यक्ष अमित शाह को देख सकते हैं। सही मायने में अमित शाह राजनीति के चाणक्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मेहनत इतनी खामोशी से ही कि सफलता अब चारों ओर शोर मचा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार वहां की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का पालन है। भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है।

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने पीएम मोदी और अमित शाह को बधाई दी। पार्टी की ओर से मनाए गए जश्न में पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल, स्मृति श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्र, विजय श्रीवास्तव, भरत निषाद, सावन जोगी, पवन मिश्र आदि मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह ने भी महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हनुमान मंदिर सिविल लाइंस के बाहर गरीबों में फल एवं मिठाई वितरित की।

सोशल मीडिया में देवेंद्र फडणवीस के साथ पार्टी नेताओं ने शेयर की फोटो
देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने की खबर ने शनिवार को हर किसी को चौंका दिया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए गए कारोबारी संजय अग्रवाल सुबह आठ बजे अपने कुछ मित्रों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सीएम बनने की खबर पर चर्चा कर रहे थे।

थोड़ी देर में उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। थोड़ी देर में यह खबर सोशल मीडिया में भी आ गई। भाजपा के भी स्थानीय नेता इस खबर से अनिभिज्ञ थे। सूचना मिलते ही तमाम नेताओं ने कुंभ के दौरान प्रयागराज आए देवेंद्र फडणवीस की फोटो शेयर करनी शुरू कर दी।


भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य अरुण अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, महानगर के पदाधिकारी रवि केसरवानी आदि ने कुंभ की तमाम फोटो सोशल मीडिया में शेयर की जिसमें देवेंद्र फडणवीस उनके साथ थे। इसके अलावा महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भी इंस्टाग्राम, व्हाटसअप, फेसबुक, ट्विटर आदि में लोगों ने खूब कमेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed