फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP MLA Harshvardhan Bajpai in touch with SP, know what Bajpai said

प्रयागराज : भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सपा के संपर्क में, जानें क्या बोले बाजपेयी

Thu, 03 Feb 2022 05:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 05:07 AM IST
सार

भाजपा द्वारा जिले की छह विधानसभा सीटों से ही अब तक प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। लेकिन भाजपा का गढ़ कहे जाने वाली उत्तरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित न किए जाने से यहां तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
BJP MLA Harshvardhan Bajpai in touch with SP, know what Bajpai said
prayagraj news: शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी - फोटो : prayagraj

विस्तार

शहर उत्तरी विधानसभा में भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित न किए जाने की वजह से सोशल मीडिया में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले दो दिन से वर्तमान भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के सपा में जाने की खबरें खूब शेयर हो रही हैं।

विज्ञापन



कहा यह भी जा रहा है कि सपा उन्हें इस विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि हर्ष ने इन कयासों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा में ही हैं और पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा द्वारा जिले की छह विधानसभा सीटों से ही अब तक प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। लेकिन भाजपा का गढ़ कहे जाने वाली उत्तरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित न किए जाने से यहां तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से वर्तमान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के पार्टी छोड़ने और सपा के साथ जाने के कयास दो दिनों से लगाए जा रहे हैं। पार्टी में भी इस बात की चर्चा है कि टिकट कटने की आशंकाओं के चलते वह सपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इन अटकलों पर हर्षवर्धन ने कहा है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं।

कविता यादव त्रिपाठी के नाम की चर्चा

भाजपा विधायक ने कहा कि अभी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है, उनकी उम्मीदें बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के अंदरखाने चर्चा है कि भाजपा इस सीट से पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की बहु कविता यादव त्रिपाठी को उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा इस सीट से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मृत्युंजय तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल का नाम भी खासा सुर्खियों में है।


भाजपा महामंत्री कुंज बिहारी मिश्र को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में बुधवार को तमाम लोगों ने उन्हें बधाई तक दे डाली। पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि इस सीट से भाजपा किसी ब्राह्मण को उम्मीदवार बना सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed