फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP members welcomed JP Nadda at the airport, Nadda said - NDA will get more than 400 seats.

Prayagraj: जेपी नड्डा का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, भाजपा अध्यक्ष बोले- मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं

Fri, 12 Apr 2024 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 12:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जनसभा के लिए जाते समय नड्डा कुछ देर के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पर रुके। यहां पर महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्य्क्ष राजेंद्र मिश्र, भाजपा फूलपुर लोकसभा के प्रत्याशी प्रवीण पटेल और इलाहाबाद के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
BJP members welcomed JP Nadda at the airport, Nadda said - NDA will get more than 400 seats.
प्रयागराज एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का स्वागत करते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रयागराज एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश में जनसभा के लिए जाते समय नड्डा कुछ देर के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पर रुके। यहां पर महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्य्क्ष राजेंद्र मिश्र, भाजपा फूलपुर लोकसभा के प्रत्याशी प्रवीण पटेल और इलाहाबाद के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि इस बार मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन



भाजपा को 350 अधिक और एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। नड्डा में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। प्रयागराज एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड किया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में नेता स्वागत के लिए पहुंच गए। नड्डा ने सभी से मुलाकात की और चुनाव में जुट जाने के लिए कहा। कुछ देर रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

BJP members welcomed JP Nadda at the airport, Nadda said - NDA will get more than 400 seats.
एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का प्रयागराज एयरपोर्ट पर आगमन पर स्वागत किया गया> इस अवसर पर उन्होने भाजपा इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, कौशांबी के प्रत्याशी विनोद सोनकर एवं फूलपुर संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी के प्रत्याशी प्रवीण पटेल को जीत की अग्रिम बधाई देते उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव हम भारत को सैकड़ो वर्ष आगे ले जाने के लिए लड़ रहे हैं।

यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगी, इसलिए सभी कार्यकर्ता और बूथ पर कमल खिलाएं और अपने-अपने बूथ पर जनता के बीच में जाकर मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगभग 11:00 बजे दिल्ली से चलकर प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। लगभग 15 से 20 मिनट तक यहां रहे और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना तत्पश्चात मध्य प्रदेशमें हो रहे जनसभा के लिए रवाना हो गए। 

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, इलाहाबाद सांसद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, कविता यादव त्रिपाठी, सांसद विनोद सोनकर, विधायक प्रवीण पटेल, जिला अध्यक्ष गंगापार कविता सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति, इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, किरन द्विवेदी, नीरज पांडेय, पुष्पराज सिंह, प्रशांत शुक्ला, लकी साहू, अमित मालवीय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed