फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP members created ruckus after receiving information about religious conversion, police detained four accuse

प्रयागराज : हॉल में चल रहा था धर्मांतरण, विरोध पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला

Sun, 01 Oct 2023 02:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 02:27 PM IST
सार

चकमुंडी में भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूूचना दी कि यहां एक हाॅल में एनजीओ के कुछ लोग गरीबों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ पहुुंचे तो एनजीओ के लोगों ने उन्हें भी गुमराह करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
BJP members created ruckus after receiving information about religious conversion, police detained four accuse
धर्मांतरण की सूचना पर थाने पहुंचे भाजपा और विहिप के नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के चकमुंडी मोहल्ले में रविवार को धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़ हुआ। विरोध करने पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी पर पहुंचे भाजपाईयों ने हंगामा किया तो फोर्स संग एसीपी, एसडीएम पहुंच गए। पुलिस ने कुल नौ लोगों पर धर्मांतरण, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


चकमुंडी में भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूूचना दी कि यहां एक हाॅल में एनजीओ के कुछ लोग गरीबों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ पहुुंचे तो एनजीओ के लोगों ने उन्हें भी गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि वहां लोगों को नौकरी व रुपयों के नाम पर धर्म परिवर्तन के लिए गुमराह किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर उनपर जानलेवा हमला किया गया। कुछ लोगों ने गमछे से उनका गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान, एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर नैनी यशपाल सिंह पहुंच गए। मौके से पांच लोगों के साथ एक भाजपा पार्षद को भी थाने ले जाया गया। उधर, भारी संख्या में भाजपाइयों को देख एनजीओ के कुछ लोग हॉल के पीछे वाले रास्ते से भाग निकले।

थाने में विभवनाथ की तहरीर पर कुल नौ लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया। इनमें से बेथनी कॉन्वेंट निवासी फादर बाबू फ्रांसिस, पूरा फतेह मोहम्मद निवासी माइकल सिल्वेस्टर, जॉन, चकदोंदी निवासी सेंड्रा सुजाता, पीटर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि चार अन्य आरोपियों सुसेराज, चकमुंडी निवासी मनोरमा, निर्मला, रंजन की तलाश की जा रही है।

कई दिनों से चल रहा था खेल

सूत्रों का कहना है कि बीते कई दिनों से चकमुंडी मोहल्ले में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। मौजूद लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नौकरी व पैसे के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा था। यह कार्यक्रम बीते दो साल से प्रति रविवार आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम किराये के कमरे में होता था।

सभासद की भूमिका भी संदिग्ध

धर्मांतरण के नाम पर हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए। लोगों ने बताया कि भाजपा के एक सभासद को इसकी पूरी जानकारी है। उसका वहां अक्सर आना जाना था। रविवार को हंगामे की सूचना पर भी वह पहुंचा तो उसे देख भाजपा पदाधिकारी नाराज हो गए और पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने उसे इसमें सम्मिलित लोगों को बुलाने की बात कही। बाद में तहरीर में उसका नाम नहीं दिया गया। हालांकि, थाने में ही भाजपा पदाधिकारियों ने उसे हिदायत जरूर दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed