{"_id":"636be74446613b03554db009","slug":"bjp-leader-car-was-chased-by-fortuner-riders-shot-pistol-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भाजपा नेता की कार का फार्च्यूनर सवार लोगों किया पीछा, तानी पिस्टल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भाजपा नेता की कार का फार्च्यूनर सवार लोगों किया पीछा, तानी पिस्टल, मुकदमा दर्ज
Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
सार
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव की कार का आधी रात काले रंग की फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने पीछा किया। वह कार्यक्रम में शामिल होकर कैंट क्षेत्र से लौट रहे थे। इंदिरा गांधी चौराहे से इंडियन प्रेस चौराहे तक पीछा करने के साथ ही फॉर्च्यूनरसवारों ने पिस्टल भी निकाली।
विज्ञापन
क्राइम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव की कार का आधी रात काले रंग की फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने पीछा किया। वह कार्यक्रम में शामिल होकर कैंट क्षेत्र से लौट रहे थे। इंदिरा गांधी चौराहे से इंडियन प्रेस चौराहे तक पीछा करने के साथ ही फॉर्च्यूनरसवारों ने पिस्टल भी निकाली। हत्या की नीयत से वह फायर करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
यह देखकर भाजपा नेता के गनर ने कार्बाइन निकाली तो फार्च्यूनर सवार प्रीति हॉस्पिटल की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर सूचना दी। जिस पर अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई। जार्जटाउन थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन