फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP focuses on hat-trick, 12 conferences, 260 meetings in 13 days

Prayagraj News: भाजपा ने हैट्रिक को लगाया जोर, 13 दिन में 12 सम्मेलन, 260 सभाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
BJP focuses on hat-trick, 12 conferences, 260 meetings in 13 days
छठवें चरण के लिए मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। इससे पहले भाजपा में सूबे की हॉट सीटों में शुमार फूलपुर और इलाहाबाद सीटों पर आखिरी दिन बृहस्पतिवार की शाम तक जमकर पसीना बहाया। अंतिम दिन डिप्टी सीएम ने पांच जनसभाएं कीं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद समेत दो दर्जन से अधिक दिग्गज इलाकों को मथ चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा के चुनाव प्रचार चार्ट के अनुसार इस बार फूलपुर और इलाहाबाद सीटों पर पांचवें चरण के मतदान के बाद 11 मई से सभाओं, सम्मेलनों, नुक्कड़ सभाओं का सिलसिला शुरू हुआ था। इस दौरान दोनों सीटों पर पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कुल 260 जन सभाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वार्ड और ब्लॉक स्तर की 808 नुक्कड़ सभाएं हुई हैं। इसमें फूलपुर में 416 और इलाहाबाद में 392 नुक्कड़ सभाएं हुई हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा की ओर से दोनों संसदीय सीटों पर 12 सम्मेलन किए गए। चार व्यापारी सम्मेलन भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति केंद्रों, पन्ना प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन अलग से किए गए हैं। इनमें गुजरात के नेता हार्दिक पटेल, आंध्र प्रदेश के नेता राज्यसभा सदस्य सीवी रवि, राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह व गुलाब देवी, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य प्रचार अभियान को धार दे चुके हैं।


कई दिग्गजों की नहीं हो सकीं सभाएं, नहीं आए स्टार प्रचारक
लोकसभा चुनाव में भाजपा जिला इकाई ने कई बड़े नेताओं, मंत्रियों और स्टार प्रचारकों की मांग की थी। इनमें मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी और कंगना रनौत आदि का कार्यक्रम भी मांगा गया था, लेकिन मिला नहीं। इसी तरह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा की भी सभाएं नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed