फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP did the work to break the economic system of the mafia: Laxmikant

माफियाओं का आर्थिक तंत्र तोड़ने का भाजपा ने किया कार्य - लक्ष्मीकांत 

Mon, 16 Aug 2021 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 06:54 PM IST
सार

  • प्रयागराज पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कहा जिन्होंने अयोध्या में चलवाई गोलियां आज वही ब्राह्मणों को रिझाने का कर रहे प्रयास

विज्ञापन
BJP did the work to break the economic system of the mafia: Laxmikant
लक्ष्मीकांत वाजपेयी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बीते साढ़े चार वर्ष से लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। सरकार ने सुशासन तो दिया ही, साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाएं। खास बात यह रही कि इस अवधि में सरकार ने माफियाओं का आर्थिंक तंत्र तोड़ने का भी कार्य किया। तमाम बड़े माफिया या तो यूपी छोड़ चुके हैं या फिर जेल की सलाखों के पीछे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें सोमवार का सर्किट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष के दौरान किए गए कार्यों को लेकर ही भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कि विपक्ष द्वारा ब्राह्मणों को रिझाने के सवाल पर कहा कि वह वास्तव में धोखा देने का कही काम कर रहे हैं। विकास दुबे की नजीर भी दी जा रही है। उस इनकांउटर में सीओ देवेंद्र मिश्र मारे गए, वह भी ब्राह्मण थे। जान गंवाने वाले चार अन्य सिपाही भी ब्राह्मण ही थे। विपक्ष उनकी बात क्यों नहीं कर रहा है। इसका सीधा अर्थ यही है कि वह अपराधियों के साथ है।
विज्ञापन


लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि समाजवाद एवं लोहियावाद में कब से जातिवाद आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने एक संप्रदाय को रिझाने के लिए अयोध्या में गोली चलवाई अब उसी पार्टी द्वारा जगह जगह ब्राह्मण सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। भाजपा में पुराने नेताओं की उपेक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सतत प्रक्रिया है।  भाजपा का कार्यकर्ता कुर्सी के लिए नहीं काम करता बल्कि राष्ट्र निर्माण उसका लक्ष्य है। इसके पूर्व सर्किट हाउस आगमन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का डा. एलएस ओझा, प्रभा शंकर पांडेय, रणजीत सिंह,  भोला तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, रामरक्षा द्विवेदी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed