{"_id":"60dc7c6a8070b376536cd001","slug":"bjp-decided-the-names-of-the-candidates-of-the-block-pramukh-in-prayagrajn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में भाजपा ने तय किए ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम, जातीय समीकरण का रखा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में भाजपा ने तय किए ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम, जातीय समीकरण का रखा ध्यान
Wed, 30 Jun 2021 07:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:45 PM IST
सार
- रेखा सिंह के पुत्र धनवंत और बहू प्रगति सिंह में से किसी एक का प्रत्याशी बनना तय
विज्ञापन
bjp logo
विस्तार
पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई गई कोर कमेटी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इन नामों पर अंतिम मुहर प्रदेश संगठन द्वारा लगाई जाएगी। इसके लिए यह सभी नाम प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने प्रदेश संगठन को भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद ही भाजपा सभी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम जारी करेगी।
विज्ञापन
bjp
- फोटो : Getty
प्रयागराज में इस बार 20 की जगह 23 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने हैं। क्योंकि पिछले वर्ष ही यहां भगवतपुर, श्रृंगवेरपुर एवं सहसों ब्लॉक का गठन हुआ। इस वजह से इस बार 20 की जगह प्रयागराज में 23 ब्लॉक प्रमुख होंगे। उधर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य की मौजूदगी में दो दिन पूर्व ही ब्लॉक प्रमुख के संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। यमुनापार और गंगापार के सभी ब्लॉकों में जातीय समीकरण को देखते हुए पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख के नाम तकरीबन तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : Getty
हालांकि उस पर अंतिम मुहर प्रदेश संगठन द्वारा ही लगाई जाएगी। सूत्र बताते हैं कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के पुत्र एवं बहू में से किसी एक को ब्लॉक प्रमुख बनाया जा सकता है। दरअसल सात अप्रैल को ही रेखा सिंह के पुत्र धनवंत सिंह यमुनापार के वार्ड नंबर 76 से बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वार्ड नंबर 57 से उनकी बहू प्रगति सिंह भी बीडीसी के पर पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। क्योंकि रेखा सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी से दावेदारी छोड़ कर जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी प्रत्याशी डा. वीके सिंह के खेमे में लाने के लिए जुटी हुई हैं, इस वजह से यह माना जा रहा है कि पार्टी उनके बेटे या बहू में से किसी एक को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी बना सकता है।