फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP booth president in Naini dies due to bullet injuries in suspicious condition

प्रयागराज : नैनी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, घर के अंदर चली थी गोली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 09:25 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
BJP booth president in Naini dies due to bullet injuries in suspicious condition
Prayagraj news : अभिलाष पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : Prayagraj

थाना क्षेत्र के अरैल सच्चा बाबा नगर स्थित प्रयागवाली टोला में बुधवार दोपहर भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिलाष पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय अभिलाष के कई दोस्त मौजूद थे। अभिलाष के पिता की तहरीर पर गौरव तिवारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का कहना है कि पिस्टल साफ करते समय अचानक चली गोली से अभिलाषकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


 अरैल सच्चा बाबा नगर स्थित प्रयागवाली टोला निवासी अभिलाष पांडेय 28 पुत्र दीना नाथ पांडेय भाजपा बूथ अध्यक्ष था। बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर के बाहरी हिस्से में बैठा। उसी समय गांव के ही विवेक तिवारी, मुनीम उर्फ सोनू, नितिन पांडेय व सुरेंद्र शुक्ला भी आ गए। वे नाश्ता कर रहे थे, उसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज हुई। घर के लोग कमरे में पहुंचे तो अभिलाष जमीन पर लहूलुहान पड़ा तड़प रहा था। दोस्तों ने बताया कि वह पिस्टल देख रहे थे तभी अचानक विवेक से गोली चल गई। गोली अभिलाष के सीने में लग गई।

विज्ञापन

BJP booth president in Naini dies due to bullet injuries in suspicious condition
prayagraj : अभिलाष पांडेय की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : prayagraj

दोस्त उसे लहूलुहान अवस्था में बाइक रामबाग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां अस्पताल प्रबंधन से गेट ही नहीं खोला। आधा घंटे तक वह उसे भर्ती कराने की गुहार लगाते रहे। सुरक्षा कर्मी व उनके बीच विवाद भी हुआ। तब तक गांव के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। वहां से अभिलाष को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसआरएन चौकी के तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी तो नैनी पुलिस को घटना की जानकारी हुई। नैनी पुलिस, सीओ करछना राजेश यादव व फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल, पांच गोलियों से भरी मैगजीन बरामद की है।  सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि अभिलाष के पिता दीना नाथ पांडेय की तहरीर पर विवेक तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के समय मौजूद चारों लोगों को पुलिस ने पकड़ लिय है। सभी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। गौरव समेत चारों दोस्तों का यही कहना था कि अभिलाष पिस्टल साफ कर रहा था, उसी दौरान गोली चलने से हादसा हो गया। 

BJP booth president in Naini dies due to bullet injuries in suspicious condition
Prayagraj News : गोली मारकर हत्या। - फोटो : प्रयागराज
प्लाटिंग का काम करता था अभिलाष
अभिलाष भाजपा में नेतागीरी के साथ साथ प्लाटिंग का काम भी करता था।  जबकि उसके पिता संगम घाट पर पूजा पाठ कराते हैं। अभिलाष की एक भाई व बहन हैं। उसकी मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। घटना के बाद दादी केतकी देवी, दादा राधेश्याम, पिता दीना नाथ पांडेय व बहन अल्का का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद फरार विवेक ने खुद का किया पुलिस के हवाले 
अभिलाष को गोली लगने के बाद घटनास्थल पर मौजूद चारों दोस्त उसे लेकर पहले रामबाग स्थित प्राइवेट हास्पिटल फिर एसआरएन हास्पिटल पहुंचे। यहां से विवेक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में उसके घर गई और परिवार के कुछ लोगों को थाने ले आई। शाम करीब पांच बजे विवेक खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया। विवेक का कहना था कि पिस्टल अभिलाष की थी जबकि पुलिस का कहना है कि पिस्टल गौरव लेकर गया था। 

गैंगेस्टर को बम मामले में आरोपी रहा है विवेक 
नैनी गंजिया गांव में रहने वाले पप्पू गंजिया पर 2008 में पुराने यमुना पुल के पास बमों से हमला हुआ था। उस मामले में भी मुख्य आरोपी विवेक तिवारी था। वह कई आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed