{"_id":"64841e31f26c9268950cf767","slug":"birha-singer-dead-body-found-hanging-on-a-noose-two-hundred-meters-away-from-the-house-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : घर से दौ सौ मीटर दूर फंदे पर लटकता मिला बिरहा गायक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : घर से दौ सौ मीटर दूर फंदे पर लटकता मिला बिरहा गायक का शव
Sat, 10 Jun 2023 12:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:25 PM IST
सार
रात करीब दो बजे वह घर से बाहर निकले और लौटकर नहीं आए। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो देखा के घर से दौ सौ मीटर दूर स्थित बबूल के पेड़ में फंदे में उनका शव लटक रहा था। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासी बिरहा गायक का शव शुक्रवार सुबह घर से दौ सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ में फंदे पर लटकता मिला। वहां से गुजर रहे लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी रामबाबू यादव (43) पुत्र हीरा लाल यादव बिरहा गायक थे। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे वह घर से बाहर निकले और लौटकर नहीं आए। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो देखा के घर से दौ सौ मीटर दूर स्थित बबूल के पेड़ में फंदे में उनका शव लटक रहा था। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बाद से मृतक की पत्नी चंद्र कुमारी और बेटा बेटू (14), दीक्षा (11), गुंजा (9) , देव (7) व उज्जवल (5) रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
आत्महत्या का कारण परिवारिक कलह बताई जा रही है। वहीं गांव वालों का कहना है कि पंद्रह दिन पहले दो मवेशी चोरी हो गए थे। इसके बाद से ही वह काफी परेशान था। मृतक ने मवेशियों को बांधने वाली रस्सी से फांसी लगाई है।
विज्ञापन