फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : भाजपा विधायक के बहनोई पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद बवाल, आरोपी के घर में लगाई आग

Thu, 30 Dec 2021 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

संदीप कीडगंज स्थित बीच वाली सड़क पर रहते हैं। उनका चाट व मिठाई का पुश्तैनी कारोबार है और घर के अगले हिस्से में ही वह दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम को भी वह छोटे भाई राजन के साथ दुकान पर थे। 

विज्ञापन
Bike riders fired at Kydganj Prayagraj three were shot, SRN referred
Prayagraj News : कीडगंज में विधायक के बहनोई पर फायरिंग के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

कीडगंज में भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई व चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले गुप्ता (48) पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें वह और उनके भाई विशाल उर्फ राजन (36) के अलावा ग्राहक रामजी (52) और वहां से गुजर रहा छात्र नारायण तिवारी (18) जख्मी हो गए।



सभी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ के बाद एक मकान को आग के हवाले कर दिया। गोलीबारी करने का आरोपी आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही घटना के बाद से अपने साथी समेत फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Bike riders fired at Kydganj Prayagraj three were shot, SRN referred
Prayagraj News : आरोपी के घर पर तोड़फोड़ करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

अंधाधुंध फायरिंग कर भागे बदमाश
संदीप कीडगंज स्थित बीच वाली सड़क पर रहते हैं। उनका चाट व मिठाई का पुश्तैनी कारोबार है और घर के अगले हिस्से में ही वह दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम को भी वह छोटे भाई राजन के साथ दुकान पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान वहां दो हमलावर पहुंचे और संदीप को ललकारते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Bike riders fired at Kydganj Prayagraj three were shot, SRN referred
Prayagraj News : विधायक के बहनोई पर फायरिंग के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
दोनों पक्षों के बीच चल रहा है पुराना विवाद
इसमें दोनों भाइयों के अलावा दुकान पर खड़ा ग्राहक रामजी निवासी कीडगंज और वहां से गुजर रहा प्रतियोगी छात्र नारायण जख्मी हो गए। जिसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संदीप के कंधे, राजन के माथे और रामजी व नारायण के पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। यह भी चर्चा है कि विवाद की वजह भुक्तभोगी की दुकान के सामने स्थित एक मकान है। 

परिजनों ने आबकारी विभाग के निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय व उसके साथी सतीश पांडेय का नाम बताया है। दोनों फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike riders fired at Kydganj Prayagraj three were shot, SRN referred
Prayagraj News : फायरिंग के बाद आरोपी के घर में लगाई आग। - फोटो : प्रयागराज
आरोपियों के घर लगा दी आग
घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर आ लगा दी। इससे अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को तितर बितर किया।
विज्ञापन
Bike riders fired at Kydganj Prayagraj three were shot, SRN referred
Prayagraj News : घटना के बाद आरोपी के घर में लगाई गई आग। - फोटो : प्रयागराज
दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई भीड़
फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों की पहचान होते ही मुहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घायलों के घर से कुछ दूर पर स्थित आरोपी के घर पर भीड़ पहुंच गई। उसके घर के दरवाजे, रेलिंग आदि को तोड़कर घर में आग लगा दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed