Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike mechanic robbed at gunpoint

Prayagraj News: तमंचा तानकर बाइक मैकेनिक से लूट

Thu, 28 Sep 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 28 Sep 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bike mechanic robbed at gunpoint
शाही। सीने पर तमंचा तानकर तीन बदमाशों ने बुधवार दोपहर बाइक मैकेनिक से पंथरिया मोड़ के पास लूटपाट की। उसकी बाइक और जेब में रखी हजारों की नकदी छीन ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल का सीओ ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बुझिया जनूबी गांव निवासी भगवत सरन मौर्य बुधवार को अपने साले नरेश कुमार के रिश्ते के लिए लड़की देखकर मिर्जापुर से घर वापस आ रहे थे। दोपहर बाद करीब दो बजे शाही-अमौर रोड पर पंथरिया मोड़ के पास एक बदमाश ने उन्हें हाथ देकर लिफ्ट मांगी। जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी तो एक बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश पंथरिया वाले रास्ते की ओर से आ गए। उन्होंने भगवत की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने जेब से तमंचा निकालकर उसके सीने पर टेक दिया। जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल, बाइक और पर्स छीन ले गए। पीड़ित के मुताबिक पर्स में करीब 3400 रुपये व अन्य जरूरी कागज थे। तीनों धमकाते हुए शाही की ओर भाग गए। घटना के बाद किसी तरह राहगीरों को रोककर उन्होंने बड़े भाई कमल को सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed