फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bihar government will take possession of Raja Betiya land worth billions, 22 acres of land is in Baghada

Prayagraj : राजा बेतिया की अरबों की जमीन पर बिहार सरकार लेगी कब्जा, बघाड़ा में 22 एकड़ चिह्नित है जमीन

Sat, 05 Apr 2025 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 02:29 PM IST
सार

राजा बेतिया की शहर में अरबों रुपये की संपत्ति है, जिन्हें अब बिहार सरकार कब्जे में लेगी। शहर में तीन स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है, यहां सैकड़ों लोग काबिज हैं। शहर में राजा बेतिया के कई अन्य भूखंड होने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Bihar government will take possession of Raja Betiya land worth billions, 22 acres of land is in Baghada
राजा बेतिया की कोठी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजा बेतिया की शहर में अरबों रुपये की संपत्ति है, जिन्हें अब बिहार सरकार कब्जे में लेगी। शहर में तीन स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है, यहां सैकड़ों लोग काबिज हैं। शहर में राजा बेतिया के कई अन्य भूखंड होने की भी बात कही जा रही है, जिनके सर्वे की जिम्मेदारी मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) को दी गई है। बिहार बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अध्यक्ष केके पाठक ने शुक्रवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत तथा अन्य अफसरों संग बेतिया राज के महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह तथा महारानी जानकी कुंवर के नाम से दर्ज जमीन के सर्वे कराने एवं उनके चिह्निकरण की बाबत चर्चा की। इनके नाम पर जमीन 1359 फसली वर्ष की खतौनी में दर्ज हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में बिहार से आए अफसरों ने बताया कि मुट्ठीगंज में रानी बेतिया का हाता है, जिस पर कई मकान बन गए हैं। इसी तरह स्ट्रेची रोड पर भी राजा बेतिया की जमीन है, जिस पर तीन सरकारी कार्यालयों के अलावा कई अन्य निर्माण हैं। यह रानी का महल हुआ करता था। राजा बेतिया की छोटा बघाड़ा में भी 22 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इनमें से भी ज्यादातर भूखंडों पर निर्माण हो गए हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में हुए निर्णय के तहत बिहार सरकार अब इन भूखंडों को अपने कब्जे में लेने जा रही है।
विज्ञापन


इसी संबंध में मंडलायुक्त कार्यालय में बिहार बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अध्यक्ष ने विस्तार से चर्चा की। राजा बेतिया की कई अन्य संपत्ति भी होने की बात कही जा रही है। मंडलायुक्त ने सीआरओ को इन्हें चिह्नित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने संपत्तियों की सूची बनाकर एक महीने में आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के आठ जिलों में है राजा बेतिया की जमीन

बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अधिकारी तथा गोरखपुर मुख्यालय के प्रभारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राजा बेतिया की प्रदेश के आठ जिलों में संपत्ति है। 26 दिसंबर 2024 को हुए निर्णय के तहत राजा बेतिया की पूरी संपत्ति अब बिहार सरकार की हो गई है। इसी के तहत बिहार सरकार की ओर से सभी संपत्तियों का सर्वे कराके कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

हटाए नहीं जाएंगे कब्जेदार लेकिन देना होगा किराया

राजा बेतिया के जमीन पर काबिज लोगों को हटाया नहीं जाएगा, लेकिन उन्हें किराया देना होगा। इसके अलावा सभी भूखंड बिहार सरकार के अधीन होंगे। बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान दर पर डीएम की ओर से सभी संपत्तियों का किराया तय किया जाएगा। उसी के अनुसार इन भूखंडों पर काबिज लोगों को किराया देना होगा। जमीन चिह्नित करने तथा आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मनमोहन पार्क के पास बिहार बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अंतर्गत कोर्ट ऑफ कवर का कार्यालय भी खुल गया है। बद्री प्रसाद गुप्ता ही कार्यालय के प्रभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed