फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   big relief to cghs beneficiary

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीजों को तीन माह की दवा, कोरोना वायरस, लॉकडाउन के मद्देनजर लिया निर्णय

Mon, 30 Mar 2020 01:45 PM IST
news desk amar ujala, prayagraj Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
big relief to cghs beneficiary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) से जुड़े केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके आश्रितों के लिए राहत वाली खबर है। कोरोना वायरस के मद्देनजर हुए लॉक डाउन को देखते हुए ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को एक साथ तीन माह की दवा उपलब्ध कराई जाएगी। सामान्य दिनों में एक माह की दवा ही दी जाती है। इसके साथ ही जो पेंशनर या कर्मचारी दवा लेने के लिए वैलनेस सेंटर (डिस्पेंसरी) तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे सीधे बाजार से दवा खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

big relief to cghs beneficiary
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
बाद में उन्हें दवा पर हुए खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे देश भर में करोड़ों पेंशनरों, कर्मचारियों और उनके आश्रितों को राहत मिलेगी। प्रयागराज में ही सीजीएचएस के तकरीबन एक लाख लाभार्थी हैं। प्रयागराज में सीजीएचएस के लाभार्थियों में सबसे अधिक संख्या पेंशनरों की है और इनमें से ज्यादातर पेंशनर्स हार्ट, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

big relief to cghs beneficiary
मधुमेह - फोटो : social media
इन्हें सीजीएचएस के माध्यम से मुफ्त इलाज और दवा की सुविधा मुहैया कराई जाती है। पेंशनरों और अन्य लाभार्थियों को हर माह दवा के लिए सीजीएचएस की डिस्पेंसरी में जाना पड़ता है। प्रयागराज में सीजीएचएस की सात डिस्पेंसरी हैं। लॉक डाउन के कारण ज्यादातर मरीज डिस्पेंसरी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और ऐसे में उन्हें दवाओं की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया हैय़


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed