फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bicycle stuck in dumper, dragged 20 meters, student lost his life

Prayagraj : 20 मीटर घिसटती गई डंपर में फंसी साइकिल, छात्र की गई जान

Thu, 01 Aug 2024 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरायअब्दुलमलिक गांव के रहने वाले अजय प्रसाद मौर्य फूलपुर स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उनका इकलौता बेटा तीव्र प्रताप मौर्य (14) केंद्रीय विद्यालय इफको फूलपुर में 10वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन
Bicycle stuck in dumper, dragged 20 meters, student lost his life
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइकिल से स्कूल जाते समय 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र डंपर की चपेट में आ गया। उसकी साइकिल डंपर में फंस गई। जिससे वह करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। इस हादसे में छात्र की जान चली गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरायअब्दुलमलिक गांव के रहने वाले अजय प्रसाद मौर्य फूलपुर स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उनका इकलौता बेटा तीव्र प्रताप मौर्य (14) केंद्रीय विद्यालय इफको फूलपुर में 10वीं कक्षा का छात्र था। रोज की तरह तीव्र प्रताप घर से स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकला। सुबह करीब 7.15 बजे जैसे ही वह सरायअब्दुलमलिक गांव के मोड़ प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर पहुंचा तो डिवाईडर के बीच क्राॅसिंग पर साइकिल लेकर खड़ा हो गया।

विज्ञापन

इसी बीच इफको की ओर से फूलपुर की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर के पहिये में उसकी साइकिल अचानक फंस गई। जिससे साइकिल समेत तीव्र प्रताप भी डंपर की चपेट में आ गया और साइकिल समेत वह करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चालक डंपर बीच सड़क पर खड़ी कर भाग निकला। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद साइकिल व छात्र को डंपर के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मरणासन्न स्थिति में छात्र को अस्पताल भेजा, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से जहां घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

होनहार एवं सरल स्वभाव का था तीव्र प्रताप

फूलपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हुआ प्रधानाचार्य अजय प्रसाद का इकलौता बेटा तीव्र प्रताप बेहद सरल स्वभाव का होने के साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल था। होनहार बेटे के दुर्घटना की खबर जैसे ही घर पहुंची परिवार के सभी सदस्य स्तब्ध रह गए। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख होश उड़ गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से उन्हें संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed