BHS Prayagraj: बकाया फीस पर स्कूल ने दिया नोटिस, कॉलेज गेट पर पिता संग छात्र का प्रदर्शन
राजेंद्र सिंह पटेल का आरोप है कि उनके दो बच्चे बीएचएस में कक्षा पांच और सात में पढ़ते हैं। कोरोना काल में व्यवसाय बंद होने से वह बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहे थे। वह धीरे-धीरे बकाया फीस जमा करने की बात कर रहे थे।
विस्तार
बीएचएस के गेट पर सोमवार को एक छात्र बकाया फीस पर परीक्षा में शामिल होने से रोकने पर पिता के साथ आमरण अनशन पर बैठ गया। पिता-पुत्र के स्कूल गेट पर बैठने से खलबली मच गई। आखिरकार पुलिस-प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन से बात कर बकाया फीस जमा करने के लिए मार्च तक समय दिलवाया। तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।
राजेंद्र सिंह पटेल का आरोप है कि उनके दो बच्चे बीएचएस में कक्षा पांच और सात में पढ़ते हैं। कोरोना काल में व्यवसाय बंद होने से वह बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहे थे। वह धीरे-धीरे बकाया फीस जमा करने की बात कर रहे थे। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने उनके बच्चों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया। इससे नाराज राजेंद्र अपने बच्चे के साथ स्कूल गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए।
सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन की कॉलेज प्रबंधन से बातचीत के बाद राजेंद्र ने लिखकर दिया वह मार्च में वार्षिक परीक्षा से पहले पूरी फीस जमा कर देंगे। तब तक उनके बच्चों को परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जाएगा। इस पर आमरण अनशन खत्म हुआ। वहीं स्कूल की प्रशासक सीबी ल्यूक का कहना है कि दोनों बच्चों की लगभग 2.30 लाख रुपये फीस बकाया है। इस पर नोटिस दिया गया है। किसी बच्चों को परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका गया। परीक्षा छह दिसंबर से शुरू हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.