फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul tweeted video of conversation with competing student

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : प्रतियोगी छात्र से बातचीत का वीडियो राहुल ने किया ट्वीट, सरकार पर उठाए सवाल

Mon, 19 Feb 2024 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 12:29 PM IST
सार

राहुल गांधी ने प्रयागराज में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रतियोगी छात्रों से हुई बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul tweeted video of conversation with competing student
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रतियोगी छात्र से बाततीच और यात्रा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया है। एक मिनट आठ सेकंड के इस वीडियो में राहुल ने प्रयागराज में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन





उन्होंने लिखा है वर्षों के इंतज़ार के बाद यूपी में एक अदद भर्ती निकली और उस परीक्षा का पेपर भी लीक होने की खबर आ रही है! इस परीक्षा के लिए 60 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया था। अकेले यूपी में एक दर्जन से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके है, जिससे करोड़ों की संख्या में युवाओं का सपना टूटा है। जो मां-बाप पेट काटकर अपने बच्चों को प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भेजते हैं, ऐसी घटनाएं उन्हें भी तोड़ देती हैं। सरकार की इस आपराधिक लापरवाही की कीमत लाखों छात्र अपना करियर तबाह कर चुका रहे हैं। डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों पर डबल मार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed