फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharat Gaurav Yatra train will provide darshan of seven Jyotirlingas, train will also come to Prayagraj Sangam

IRCTC : सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी भारत गौरव यात्रा ट्रेन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन भी आएगी ट्रेन

Wed, 11 Oct 2023 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 06:14 PM IST
सार

भारत गौरव यात्रा ट्रेन ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगी। इसमें स्लीपर श्रेणी की 767, एसी थ्री की 70 एवं एसी टू की कुल 49 बर्थ रहेगी। प्रयागराज संगम के अलावा इसमें प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ आदि स्टेशनों से भी चढ़ा जा सकता है।

विज्ञापन
Bharat Gaurav Yatra train will provide darshan of seven Jyotirlingas, train will also come to Prayagraj Sangam
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अगले माह सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा करवाएगा। आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन यात्रियों को सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा करवाने के साथ ही गुजरात स्थित भेंट द्वारका और द्वारकाधीश मंदिर के भी दर्शन करवाएगी। खास बात यह है कि भारत गौरव ट्रेन प्रयागराज संगम स्टेशन पर भी आएगी। यात्री चाहें तो इस ट्रेन में 919 रुपये की ईएमआई देकर भी सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

भारत गौरव यात्रा ट्रेन ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगी। इसमें स्लीपर श्रेणी की 767, एसी थ्री की 70 एवं एसी टू की कुल 49 बर्थ रहेगी। प्रयागराज संगम के अलावा इसमें प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ आदि स्टेशनों से भी चढ़ा जा सकता है।

विज्ञापन

 

नौ रात एवं दस दिन की यह यात्रा 17 नवंबर से 26 नवंबर तक की रहेगी। इसमें नाश्ता एवं दोपहर, रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नान होटल, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण भी शामिल है। स्लीपर श्रेणी का प्रति व्यक्ति किराया 18950, एसी थ्री का 31800, एसी टू का 42200 रुपये है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि यात्रा बुकिंग प्रयागराज जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय और बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed