फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhai Dooj : Sisters apply tilak to brothers, seek blessings of long life

Bhai Dooj : बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक, लंबी आयु का मांगा आशीष

Wed, 15 Nov 2023 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 06:12 PM IST
सार

भैया दूज का पर्व तमाम बहनों ने मंगलवार की शाम से ही मनाना शुरू किया लेकिन बुधवार को इसे मनाने वालों की संख्या कहीं ज्यादा रही। बहनों ने भाइयों के दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए थाली में रोली, अक्षत, चंदन, मिष्ठान, पुष्प फल, लावा, पुष्प, सुपारी आदि सजाकर आरती की। भाइयों ने बहनों को यथाशक्ति उपहार भेंट किया।

विज्ञापन
Bhai Dooj : Sisters apply tilak to brothers, seek blessings of long life
भाई दूज पर संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भैया दूज का पर्व बुधवार को मनाया गया। बहनों ने गणपति महाराज का पूजन करके भाइयों का तिलक किया और दीर्घायु व सुख समृद्धि कामना की। भैया दूज का पर्व तमाम बहनों ने मंगलवार की शाम से ही मनाना शुरू किया लेकिन बुधवार को इसे मनाने वालों की संख्या कहीं ज्यादा रही। बहनों ने भाइयों के दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए थाली में रोली, अक्षत, चंदन, मिष्ठान, पुष्प फल, लावा, पुष्प, सुपारी आदि सजाकर आरती की। भाइयों ने बहनों को यथाशक्ति उपहार भेंट किया।

विज्ञापन







विज्ञापन







शाम को यम के निमित्त दक्षिणामुखी दीप जलाकार भाइयों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एक्स के माध्यम से भाई दूज की बधाई दी। नंदी ने कहा कि समृद्ध सनातन संस्कारों को सुदृढ़ करता यह पावन पर्व सभी के जीवन में सदभावना, प्रेम और समृद्धि लाने वाला है। इसके पूर्व दिवाली के बाद भाई दूज पर आसपास के जिलों में अतिरिक्त बसों का संचालन बढ़ाया गया। अब छठ पूजा के मद्देनजर पूर्वांचल के जिलों को जाने वाली बसों को बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को सिविल लाइंस, जीरो रोड बस स्टैंडों पर सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यमुना में लगाई डुबकी, दीपदान किया

 

यम द्वितीया पर गंगा-यमुना में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। संगम, बलुआघाट और गऊघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान के बाद घाट पर यम के निमित्त दीपदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed